VIDEO: नशे में धुत इंस्पेक्टर ने बीच सड़क रोकी कार, तेज आवाज में जमकर किया डांस

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरूग्राम में क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर डांस किया और लगभग तीस मिनट तक हंगामा किया। जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर के इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इंस्पेक्टर को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं।

इंस्पेक्टर ने बीच सड़क किया डांस

इंस्पेक्टर ने बीच सड़क किया डांस

घटना गुड़गांव के शीतला माता रोड स्थित ब्रजवासी रेस्टोरेंट के सामने रविवार रात डेढ़ बजे की है। नशे में धुत हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर तरुण दहिया ने अपनी गाड़ी बीच सड़क रोक दी और फिर गाड़ी की सभी खिड़कियां खोलकर तेज गाना बजाते हुए अपने दोस्त के साथ बीच सड़क ही नाचने लगे। उनकी गाड़ी बीच रोड पर पार्क थी जिसकी वजह से लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। कुछ स्थानीय ढाबा मालिकों और ड्राइवरों ने उन्हें अपनी गाड़ी रोड से हटाने के लिए कहा लेकिन इंस्पेक्टर ने अपने पद का फायदा उठाते हुए कहा, 'मैं इंस्पेक्टर हूं और रोड पर डांस कर सकता हूं।'

 'मैं इंस्पेक्टर हूं और रोड पर डांस कर सकता हूं।'

'मैं इंस्पेक्टर हूं और रोड पर डांस कर सकता हूं।'

तरुण दहिया ने अपने पद का रौब झाड़ कर उन सभी को वहां से भगा दिया। बेवस लोग वहां खड़े पुलिसवाले की हरकतों को देखते रहे। जाम की सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात पीसीआर के जवान जब वहां पहुंचे तो सिविल ड्रेस में डांस कर रहे दहिया ने पुलिसकर्मियों को भी धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर और उनके दोस्त को अपनी जीप में डाला और सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन ले गई। इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ।

इंस्पेक्टर को विभाग ने किया निलंबित

इंस्पेक्टर को विभाग ने किया निलंबित

जब मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा तो गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के के राव ने हरियाणा के साउथ आईजी रेंज को एक लेटर लिखा जिसमे इंस्पेक्टर तरुण दहिया के खिलाफ डीसीपीलीनरी एक्शन लेते हुए उसे निलंबित करने की मांग की। पुलिस इंस्पेक्टर तरुण दहिया मेवात की नूंह क्राइम ब्रांच में तैनात है। जब कुछ देर बाद उसका नशा उतरा तो वह माफी मांगने लगा। दहिया का परिवार गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में रहता है और फॉर्च्यूनर कार उसकी ही थी। आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: एंग्री हनुमान के बाद अब सोशल मीडिया पर हिट हुए 'दाढ़ी वाले राम'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+