एंग्री हनुमान के बाद अब सोशल मीडिया पर हिट हुए 'दाढ़ी वाले राम'

नई दिल्ली। देशभर में गाड़ियों के बम्पर और विंड शील्ड पर दिखने वाले एंग्री हनुमान को बनाने वाले करन आचार्य ने अब भगवान राम की एक फोटो बनाई है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है। भगवान राम की इस तस्वीर में करन आचार्य ने उनके चेहरे पर दाढ़ी दिखाकर वनवास के बाद उनके चेहरे के भाव दर्शाने का प्रयास किया है। करन पीएम मोदी की भी एक तस्वीर बना चुके हैं। वेक्टर आर्टिस्ट करन आचार्य की पीएम मोदी कर्नाटक चुनावों के दौरान रैली में प्रशंसा कर चुके हैं। करन अपनी पत्नी पूजा और साले गुरदीप के साथ परिधि मीडिया वर्क्स नाम के एक कंपनी चलाते हैं।

पहली बार बनी दाढ़ी वाले राम की तस्वीर

पहली बार बनी दाढ़ी वाले राम की तस्वीर

केरल के छोटे से कस्बे कासरगोड के रहने वाले आचार्य देश के जानेमाने वेक्टर आर्टिस्ट हैं। भगवान राम की दाढ़ी वाली तस्वीर बनाने के पीछे करन ने बताया कि, निर्वासन के बाद भगवान राम कई साल तक जंगल में रहे। इसलिए उन्होंने इस तस्वीर को यह रुप दिया है। अब तक तस्वीरों में भगवान राम को लोग बिना दाढ़ी के देखते रहे हैं और वही रूप उनके मन में बसा हुआ है। लेकिन यह तस्वीर अलग है। शांत स्वभाव के माने जाने वाले भगवान राम भगवान की पोट्रेट में चेहरे पर जो भाव रखे, उसमें ना गुस्सा है और ना ही शांति। इसमें दोनों भावों का मिश्रण है।

इस फोटो के लिए करन ने किया कॉपी राइट के लिए आवेदन

इस फोटो के लिए करन ने किया कॉपी राइट के लिए आवेदन

आचार्य ने बताया कि, भगवान राम की इस तस्वीर को लोगों को रामायण मास की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लेकिन यह फोटो भी लोगों के बीच हिट हो गई। लोग इस तस्वीर के बेहद पसंद कर रहे हैं। आचार्य ने कहा कि आंजनेय हनुमान की तस्वीर से उन्हें बेहद लोकप्रियता मिली लेकिन जिस वक्त यह सब हुआ उस वक्त उन्हें कॉपीराइट जैसी किसी चीज की जानकारी नहीं थी। आचार्य ने कहा कि इस बार उन्होंने कॉपीराइट सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है और जल्द ही इसका पंजीकरण भी हो जाएगा।

विदेशों में भी हिट हैं रौद्र हनुमान

विदेशों में भी हिट हैं रौद्र हनुमान

आचार्य का हनुमान पर बनाया पोट्रेट रौद्र हनुमान भारत ही नहीं विदेश में भी वाहनों पर देखा जा सकता है। करन आचार्य की योजना अब अपने आर्ट वर्क्स को टी शर्ट, पोस्टर्स जैसे विभिन्न मर्चेन्डाइजड में इस्तेमाल करने की है। वह अपनी कंपनी की तरफ से तस्वीर को जल्द की टी-शर्ट्स और अन्य तरीकों से प्रिंट कराकर लोगों के बीच लाने की तैयारी कर रहे है। करन आचार्य ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें भगवान नरसिंह और भगत सिंह की तस्वीर बनाने का सुझाव दिया है लेकिन वह अब सीता की तस्वीर पर काम कर रहे हैं।

फोटो साभार: करन आचार्य के ट्विटर से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+