नशे में धुत महिला ने दूसरी महिला और बच्चे पर चढ़ाई कार, भीड़ के सामने की छेड़छाड़
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कार सवार एक महिला को दूसरी महिला और उसके बच्चे को कुचलने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने पूर्वी दिल्ली की जगतपुरी इलाके में एक अन्य महिला पर कार तो चढ़ाई ही साथ ही साथ उसके सात बदसलूकी भी की और मारा व गलत तरीके से छुआ भी। दरअसल इस घटना के बाद एक स्थानीय निवासी ने पुलिस कंट्रोल रूप को इसकी सूचना दी कि एक कार सवार महिला इलाके में हंगामा कर रही है। इसके बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर आरोपी महिला को अरेस्ट की। पुलिस ने बताया है कि आरोपी महिला एक पार्टी से घर लौट रही थी। मेडिकल टेस्ट में महिला के ब्लड में शराब की काफी अधिक मात्रा पाई गई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354, 509 और 279 के तहत केस दर्ज किया है।
फुटपाथ पर चल रही महिला को मारी टक्कर
पुलिस को स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि नशे में धुत आरोपी महिला बहुत खराब तरीके से कार चला रही थी। फुटपाथ पर चल रही एक महिला एवं उसके बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद जब पीड़ित महिला चिल्लाने लगी तो स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार जब पीड़ित महिला ने आरोपी महिला द्वारा कार से टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी महिला अपनी गलती स्वीकारने के बजाय उसकी पिटाई करने लगी।
यह भी पढ़ें-दिल्ली के अलीपुर में पुलिस और टिल्लू गैंग के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications