शराब पीकर महिला ने जमकर मचाया उत्पात, काटा, नाखूनों से नोंचा फिर तोड़ दी पुलिसवाले की उंगली
मुंबई। मुंबई के पालघर में स्थित केल्वा बीच के पास एक अजीब सी घटना देखने को मिली। यहां एक कपल ने जमकर शराब पी और बीच पर खूब उत्पात मचाया। लेकिन कपल का ड्रामा यहीं नहीं रुका। आसपास के लोगों ने उनके ड्रामे से परेशान होकर जब पुलिस बुलाई तो उन्हें गिरफ्तार करने के दौरान महिला ने पुलिसवाले की उंगली काट ली और तोड़ दी।

पालघर स्थित केल्वा तट का मामला
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मुंबई के पालघर स्थित केल्वा तट पर घटी। केल्वा बीच काफी मशहूर पर्यटक स्थिल है और लोग ज्यादातर यहां वीकेंड सेलिब्रेट करने आते हैं। बुधवार को बीच के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस में शिकायत की कि एक कपल यहां शराब पीकर काफी उत्पात मचा रहा है। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सिद्धवा जयभाई ने बताया कि शराब पीकर कपल को उत्पात मचाते देख आसपास के लोगों ने हमें खबर दी जिसके बाद हमने मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित की।

पुलिसवालों को नाखूनों से नोंचा
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सिद्धवा जयभाई ने बताया कि मौके पर पहुंच कर हमने जब उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाना चाहा तो उन्होंने और बवाल करना शुरू कर दिया। वे इतने ज्यादा पिए हुए थे कि अपना नाम भी नहीं बता पा रहे थे। हमने उनसे उनका परिचय पत्र भी मांगना चाहा जिससे हम उनके परिवारवालों को बुलाकर सुपुर्द कर सकें, लेकिन ऐसा करने पर महिला चिढ़ गई और अपने नाखूनों से लेडी पुलिस को नोंचने लगी।

हिरासत में लेना चाहा तो तोड़ दी उंगली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब हमारे कॉन्सटेबल ने महिला को हिरासत में लेना चाहा तो उसने नाखून मारकर घायल कर दिया और उंगली भी तोड़ दी। हालांकि इस दौरान महिला इतने नशे में थी कि उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह क्या कर रही है। बाद में कपल को पुलिस के काम में अड़ंगा लगाने और पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने के जुर्म में आईपीसी की धारा के तहत जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications