दिल्ली के गार्गी कॉलेज की दीवार फांद अंदर घुसे शराबी, छात्राओं के साथ की अश्लील हरकत
नई दिल्ली। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद हंगामा मचा हुआ है। छात्राओं का आरोप है कि 6 फरवरी को कुछ बाहरी लोग शराब के नशे में कॉलेज कैंपस में घुसे और कथित रूप से उनके साथ छेड़खानी की। गार्गी कॉलेज कॉलेज की कुछ लड़कियों का कहान है कि यह घटना 3 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल 'रेवरी' के दौरान घटी। बता दें कि गार्गी कॉलेज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग कैंपस का दरवाजा तोड़ रहे हैं।

दीवार फांदकर अंदर घुसे शराबी
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जनकारी के मुताबिक गार्गी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि पास में ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रैली कर रहे कुछ लोग कॉलेज का दरवाजा फांदकर अंदर आ गए। उन्होंने शराब भी पी रखी थी। छात्राओं ने बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से लड़कियों को दबोचा और उन्हें बाथरूम में बंद कर उनके साथ बदतमीजी की।

कॉलेज की छात्रा ने ट्वीट में किया ये दावा
एक ट्वीट में गार्गी कॉलेज की छात्रा ने लिखा, शराब पीए हुए अधेड़ उम्र के कुछ लोग हमारे साथ बदतमीजी कर रहे थे। उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़खानी की और हमारे सामने मस्टरबेट किया। मुझे भी कुछ लोगों ने भीड़ में खींच लिया, जब मैं चिल्लाई तो वह हंस रहे थे। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक लड़की ने बताया वह ट्रक में आए थे और शाम को फेस्टिवल के दौरान कॉलेज कैंपस में घुस गए। कई घंटो तक वह हमारे साथ बदमाशी करते रहे।
Students breaking the college gate and entering in the college #gargicollege pic.twitter.com/fUL4fFGzA0
— The Students' Press (@studentspress_) February 9, 2020
छात्राओं का आरोप- शिकायत नहीं हुई दर्ज
वहीं, घटना के बाद छात्राओं का आरोप है कि उनकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गार्गी कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में किसी से शिकायत नहीं की है। एक अन्य छात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कॉलेज कैंपस में बड़ी संख्या में लोग शराब पीकर अंदर घुस आए थे और छात्राओं के साथ बदतमीजी की लेकिन मैं छेड़छाड़ के बारे में कुछ स्पष्ट तरीके से नहीं कर सकती हूं।
यह भी पढ़ें: AAP vs EC: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई, इसलिए हुई आंकड़े जारी करने में देरी












Click it and Unblock the Notifications