ड्रग्स केस में TV इंडस्ट्री पर भी शिकंजा, इन 2 सेलिब्रिटी के घर पर छापेमारी, NCB कर रही है पूछताछ

ड्रग्स केस में TV इंडस्ट्री पर भी शिकंजा, दो सेलिब्रिटी अबिगैल पांडे और सनम जौहर के घर पर छापेमारी, NCB बुलाकर कर रही है पूछताछ

मुबंई: सुशांत सिंह राजपूत केस (sushant singh rajput case) में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अभी तक तो इस बॉलीवुड ड्रग्स एंगल ही सामने आ रहे थे लेकिन अब टीवी इंडस्ट्री पर भी एनसीबी का शिकंजा कसता हुआ दिख रहा है। एनसीबी की पूछताछ में दो टीवी सेलिब्रिटी अबिगैल पांडे (Television actress Abigail Pande) और सनम जौहर (choreographer Sanam Johar) का नाम सामने आया है। अबिगैल पांडे टीवी एक्ट्रेस हैं और डांस कोरियोग्राफर सनम जौहर उनके बॉयफ्रेंड हैं। सनम जौहर कई डांस शो में दिख चुके हैं। इन दोनों को एनसीबी ने नोटिस दिया था और बुधवार (23 सितंबर) को इनसे पूछताछ हो रही है।

Sanam Johar

Recommended Video

    Drugs Connections: Deepika Padukone, Shraddha, Sara Ali Khan, Rakul Preet को नोटिस | वनइंडिया हिंदी

    NCB सनम जौहर और अबिगैल पांडे के घर पर की छापेमारी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने सनम जौहर और अबिगैल पांडे के घर पर छापेमारी की है। दोनों के घर से एनसीबी को कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं। बुधवार (23 सितंबर) की सुबह एनसीबी की एक टीम ने रेड की थी। ये रेड कई घंटे चली लेकिन इसमें क्या सबूत मिले हैं ये सामने नहीं आया है। दोनों पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंच गए हैं।

    कैसे आया सनम जौहर और अबिगैल पांडे का ड्रग केस में नाम

    टाइम्स नाउ के मुताबिक ड्रग पेडलिंग के आरोपी अनुज केशवानी और राहिल के साथ पूछताछ में अबिगैल पांडे और सनम जौहर का नाम सामने आया है। दोनों ने पूछताछ में ड्रग लेने की बात अबिगैल पांडे और सनम जौहर के लिए कही है। अनुज केशवानी और राहिल को सुशांत केस में गिरफ्तार किया गया था। उन पर ड्रग पेडलिंग का आरोप है और फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

    ड्रग केस में कई सेलिब्रिटियों से होगी पूछताछ

    सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड और टीवी से जुड़े कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आए हैं। जिसमें से चौंकाने वाले नाम श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दिया मिर्जा, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान जैसे सेलेब्स के हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका के खिलाफ एनसीबी के पास तो पुख्ता सबूत भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+