Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ड्रग और बॉलीवुड का याराना बहुत है पुराना, जानिए, ड्रग कनेक्शन में कितने बुरे फंसे हैं अर्जुन रामपाल?

नई दिल्ली। बॉलीवुड के रूपहले पर्दे पर चमकने वाले स्टार्स की जिंदगी तब तक फिल्मी होती है, जब तक उनके हाथ में काम और जेब में पैसा होता है, लेकिन जैसे ही वक्त का पहिया घूमता है और यह चमक और दमक पर धूल पड़ने लगती है, तो स्टार की तरह जीवन जीने वाले स्टार्स की जिंदगी आम भी नहीं रह जाती है, क्योंकि स्टार्स जैसा जीवन गुजारने के आदी हो चुके ऐसे लोगों में डिप्रेशन, इंजॉइटी और तनाव घर कर जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी अर्जुन रामपाल की है, जो ड्रग कनेक्शन के चक्कर में आजकल एनसीबी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।

Arjun rampal

अकेले अर्जुन रामपाल की नहीं हैं, ड्रग केस में कई नामचीन फंस चुके हैं

अकेले अर्जुन रामपाल की नहीं हैं, ड्रग केस में कई नामचीन फंस चुके हैं

यह कहानी सिर्फ अकेले अर्जुन रामपाल की नहीं हैं, बल्कि मायानगरी मुंबई में सैंकड़ों ऐसे नामचीन चेहरे बीतते वक्त के साथ अपना नाम, शोहरत गंवाकर गम गलत करने के लिए ड्रग्स, शराब और नशे के चक्कर में पड़ जाते है। धीरे-धीरे काम और कमाई से मोहताज होकर खुद को मुंबई जैसे मंहगे शहर के ऑलीशन घर में सुरक्षित रखने की जद्दोजदह में ड्रग के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं। यह दौर हर स्टार्स की जिंदगी में आता है, कुछ गुमनामी में निखरकर सामने आते हैं, लेकिन अधिकांश को गुमनामी और बेकारी बेमौत मार डालती है।

कुछ ऐसा ही किरदार अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का सामने आया था

कुछ ऐसा ही किरदार अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का सामने आया था

कुछ ऐसा ही किरदार जीते हुए 90 की दशक की मशूहर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का हुआ, जब वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और छोटा राजन का दाहिना हाथ रहा ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी के चक्कर में फंस गईं और अपना सबकुछ गंवाकर कीनिया में एक गुमनाम जिंदगी जीना पड़ रहा हैं। ऐसा ही किरदार सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मिस्ट्री की मुख्य आरोपी और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के सामने रूबरू हुआ और सीबीआई, एनसीबी और ईडी की अब तक हुई जांच में खुलासे में रिया चक्रवर्ती का भी कनेक्शन ड्रग पैडलर के साथ पाया गया।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का कनेक्शन अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डीलरों के साथ निकला

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का कनेक्शन अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डीलरों के साथ निकला

ऐसा माना जाता है कि रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती का कनेक्शन अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डीलरों के साथ भी था। हालांकि एनसीबी अभी मामले की जांच की जद्दोजद में लगी है, लेकिन एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का कैरियर और उसका और उसके परिवार की डावांडोल आर्थिक स्थिति उसके ड्रग से जुड़ने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। कुछ ऐसा ही कनेक्शन अब अभिनेता अर्जुन रामपाल से जुड़ा हुआ पाया जा रहा है। फिलहाल, अर्जुन रामपाल का बॉलीवुड करियर पूरी तरह डूबा हुआ दिख रहा है, जो उन्हें ड्र्ग के दलदल में उतरने के लिए तैयार किया होगा।

एक्टर अर्जुन रामपाल का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा है

एक्टर अर्जुन रामपाल का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा है

हालांकि बॉलीवुड में अर्जुन रामपाल का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा है। उनके करियर में कुछ गिनी-चुनी फिल्में आई हैं, जो सफल हुई हैं वरना उनका फिल्मी करियर बेहद ही खराब से गुजरा है। सुपर मॉडल रहे अर्जुन रामपाल ने प्यार इश्क और मोहब्बत से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन डेब्यूटेंट के नॉमिनेशन के अलावा उनके हाथ कुछ नहीं आया। फिल्म रॉकऑन में सहायक कलाकार के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अर्जुन रामपाल को विलेन किरदारों में थोड़ी बहुत पहचान मिलनी शुरू हुई थी कि रील से रियल लाइफ में विलेन के किरदार में उतर गए।

स्टार्स के लिए मुंबई का लाइफस्टाइल मेनटेन करना मुश्किल होता है

स्टार्स के लिए मुंबई का लाइफस्टाइल मेनटेन करना मुश्किल होता है

कहा जाता है कि मुंबई जैसे मंहगे शहर में एक स्टार लाइफ जीने और मुंबई की लाइफस्टाइल मेनटेन करने के लिए स्टार्स को कमाई के दूसरे स्रोत के बारे में सोचना लाजिमी हो जाता है। जैसा कि रिया चक्रवर्ती के केस में देखा गया। ठीक ऐसे ही स्थिति और परिस्थिति में फंसे अर्जुन रामपाल का करियर संघर्ष करता हुआ दिख रहा है, जो उनके ड्रग की ओर बढ़ने की बड़ी वजह है। हालांकि अर्जुन रामपाल का इवेंट कंपनी भी है, लेकिन ड्रग कनेक्शन के पीछे उनके निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव को भी माना जा सकता है।

जबलपुर के अर्जुन रामपाल की शादी सुपर मॉडल मेहर जेशिका से हुई थी

जबलपुर के अर्जुन रामपाल की शादी सुपर मॉडल मेहर जेशिका से हुई थी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्में अर्जुन रामपाल की शादी सुपर मॉडल रहीं मेहर जेशिका से हुई थीं, जिनसे उनको दो बेटियां हैं, लेकिन मेहर जेशिका को तलाक दे चुके अर्जुन रामपाल अब पिछले काफी दिनों से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रह रहे हैं। एनसीबी की जांच में अर्जुन की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला और उसके भाई को एगीसलोस डेमेट्रिदेस का ड्रग के साथ बड़ा कनेक्शन उभर कर सामने आया है। यही नहीं, गैब्रिएला के घर पर छापेमारी में एनसीबी ने प्रतिबंधित ड्रग भी बरामद किया और करीब 6 घंटे तक इसी सिलसिले में गैब्रिएला से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है।

मशूहर एक्टर फिरोज खान के बेटे को कोकीन के साथ पकड़ गया था

मशूहर एक्टर फिरोज खान के बेटे को कोकीन के साथ पकड़ गया था

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर में उतार-चढ़ाव में कई अभिनेताओं के साथ ड्रग लेने के किस्से सामने आते रहे हैं। इनमें मशूहर एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को कौन भूल सकता है, जिन्हें कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। फिल्म अभिनेता संजय दत्त के ड्रग लेने की लत से कौन वाकिफ नहीं है। संजय दत्त की बायोपिक में भी इसका खुलकर जिक्र किया गया है, जो उन्हें जेल तक जाती है। मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में भी करियर के उतार-चढ़ाव में हस्तियों को ड्रग लेते हुए दिखाया गया है।

मुंबई में ड्रग और ड्रग रैकेट का वजूद अंडरवर्ल्ड का वजूद से जुड़ा हुआ है

मुंबई में ड्रग और ड्रग रैकेट का वजूद अंडरवर्ल्ड का वजूद से जुड़ा हुआ है

कहते हैं कि मुंबई में ड्रग और ड्रग रैकेट का वजूद तब से है, जब से अंडरवर्ल्ड का वजूद है। यह कहानी करीम लाला, हाजी मस्तान जैसे सरगनाओ से मुंबई में शुरू हुआ, जिस बाद में दाऊद इब्राहिम से लेकर छोटा राजन तक पहुंचा और अब यह नासूर की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स की नसों में प्रवेश पा चुका है। सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मिस्ट्री में ड्रग अहम किरदार के रुप में सामने आया है, जब एनसीबी ने दो दर्जन से अधिक ड्रग पेडलर को गिरफ्तारी की। ड्रग डीलिंग में शामिल रहीं रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की असामियक मौत के कारणों की पड़ताल अभी सीबीआई कर रही है।

 ड्रग कनेक्शन जांच के दायरे में अबनामचीन एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ गया है

ड्रग कनेक्शन जांच के दायरे में अबनामचीन एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ गया है

बात रिया चक्रवर्ती की चल रही थी कि ड्रग कनेक्शन जांच के दायरे में अब बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ गया है। दिलचस्प बात यह है कि ड्रग कनेक्शन में जो नए शामिल हो रहे है, उनमें से अधिकांश के करियर के अपने उफान पर हैं। इससे ऐसा लगता है कि ड्रग का डिप्रेशन नहीं, अब स्टार्स की फैशन स्टेटस अथवा आदत में शुमार हो चुका है। इसमें सबसे पहला नाम सैफ अली खान की पुत्री सारा अली खान का आया, फिर आया नाम रकुल प्रीति सिंह, उसके बाद दीपिका पादूकोण, सोनम कपूर, जैकलीन फर्नाडिस, श्रद्धा कपूर और दीया मिर्जा के नाम जुड़े तो उनके चाहने वालों के होश उड़ गए।

गिरफ्तार ड्रग पैडलर्स ने बॉ़लीवुड के 50 सेलिब्रिटीज के नाम लिए है

गिरफ्तार ड्रग पैडलर्स ने बॉ़लीवुड के 50 सेलिब्रिटीज के नाम लिए है

गौरतलब है अब तक गिरफ्तार हुए ड्रग पैडलर्स ने बॉ़लीवुड के 50 सेलिब्रिटीज के नाम ड्रग कनेक्शन में लिए है, जो सेवन करने के लिए ड्रंग मंगवाते थे अथवा ड्रग कारोबार से जुड़े हुए थे। मौजूदा समय में हैं सभी चिन्हित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एनसीबी के रडार पर हैं और सब पर उसकी कड़ी नजर है। इसकी तस्दीक एनसीबी द्वारा समन किए गए अर्जुन रामपाल से समझा जा सकता है, जिनसे पुलिस लंबी पूछताछ कर चुकी है। मजे की बात यह है कि एकतरफ जहां सभी को कार्रवाई ठंडी पड़ने को लेकर अलमस्त थे, तो एनसीबी अपने काम पर लगी हुई थी।

ड्रग कनेक्शन में एनसीबी अर्जुन रामपाल से 7 घंटे पूछताछ कर चुकी है

ड्रग कनेक्शन में एनसीबी अर्जुन रामपाल से 7 घंटे पूछताछ कर चुकी है

ड्रग कनेक्शन में एनसीबी अर्जुन रामपाल से 7 घंटे पूछताछ कर चुकी है और उनके फोन जब्त करवा चुकी है। मामले में एनसीबी तेजी से कार्रवाई कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही एनसीबी किसी बड़े स्टार को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर में समन कर सकती है। ड्रग कनेक्शन में एनसीबी का शिकंजा अर्जुन रामपाल, उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रियाल, गर्लफ्रेड के भाई पर कस चुका है। इसी सिलसिले में एनसीबी ने बॉलीवुड के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर भी छापेमारी की थी और सूत्रों बताते हैं कि फिरोज के घर से एनसीबी को कुछ ड्रग्स भी बरामद किए थे।

अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के घर में बरामद की गई थी प्रतिबंधित ड्रग

अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के घर में बरामद की गई थी प्रतिबंधित ड्रग

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक तो अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के घर में छापे के दौरान बरामद की गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई पूछताछ में ग्रैबिएला ने एनसीबी को बताया कि वो इन दवाओं को पेन किलर के तौर पर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बेसिस पर ले रही थी, लेकिन जब गैब्रिएला एनसीबी को डॉक्टर का कोई प्रिस्क्रिप्शन नहीं दिखा पाईं, जिससे माना जा रहा है कि अर्जुन रामपाल की मुश्किल बढ़ सकती है और वो ड्रग कनेक्शन से जुड़े दलदल में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि पूछताछ के बाद एनसीबी दफ्तर से निकले अर्जुन ने अंदाज मजाकिया जरूर था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+