Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तनुश्री दत्ता ने घटाया 15KG वजन, देखने वाले रह गए दंग, क्‍या बॉलीवुड में कमबैक की है तैयारी?

मुंबई। बॉलीवुड में MeToo कैंपेन से हाहाकर मचा देने वाली एक्‍ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तनुश्री इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से चर्चा में आई हैं। जी हां तनुश्री दत्ता ने खुद को फैट टू फिट किया है उन्होंने अपना 15 किलो वजन कम किया है। तनुश्री दत्ता की ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हैं। ऐसी अटकलें हैं कि तनुश्री बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा मैं बॉलीवुड में अपने लिए विकल्पों पर एक बार फिर से विचार कर रही हूं।'

क्‍या लिखा है तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्‍ट में

क्‍या लिखा है तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्‍ट में

कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि तनुश्री एक अमरीकी कंपनी में आईटी क्षेत्र में काम कर रही हैं। इसे एक बहुत अच्छा अवसर बताते हुए तनुश्री ने कहा कि उनके पास हमेशा से आईटी के क्षेत्र में काम करने के लिए जरूरी अनुशासन, निष्ठा और दृढ़ निश्चय था। 8 नवंबर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ये जानकारी साझा की है। अपनी फोटो के कैप्शन में तनुश्री ने लिखा है, 'मैंने इस नौकरी स्वीकार नहीं किया। क्योंकि मैं अपने एक्टिंग के करियर को फिर से शुरू करना चाहती हूं। महामारी के खत्म होने के बाद मुझे इस नौकरी के लिए एलए/न्यूयॉर्क में रहना पड़ेगा। जिसके चलते मुझे तीन सालों तक अमरीका से वापस भारत आने की भी अनुमति नहीं मिलेगी। इसके लिए मुझे 3 साल के कान्ट्रैक्ट पर साइन भी करने होंगे। सुरक्षा के क्षेत्र से संबंधित होने के कारण इस नौकरी के नियम भी सख्त हैं। ताकि कर्मचारी बार-बार नौकरी को न छोड़ें।'

फिल्म और वेब सीरीज में काम करने के ऑफर आ रहे हैं

फिल्म और वेब सीरीज में काम करने के ऑफर आ रहे हैं

वह आगे लिखती हैं, 'मुझे बॉलीवुड और मुंबई में कुछ बहुत अच्छे लोग मिले हैं इसलिए मैं भारत वापस आ गई हूं। कुछ समय के लिए यहीं रहूंगी और कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम करुंगी। बॉलीवुड से मुझे फिल्म और वेब सीरीज में काम करने के ऑफर आ रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग मेरे दुश्मनों (जो सिर्फ प्रोटेक्टस की घोषणा करते हैं पर वास्तव में वे कभी पूरे नहीं होते और न कभी होंगे।) से ज्यादा मुझे कास्ट करना चाहते हैं।'

15 किलो वजन घटाकर मैं अच्छी दिख रही हूं

तनुश्री ने अपने पोस्ट को खत्म करते हुए लिखा है, 'महामारी की वजह से शूटिंग की तारीखें पक्की नहीं हो पा रहीं जिसकी वजह से मैं कोई ऐलान नहीं कर सकती। अभी हाल ही में मैंने एक ब्यूटी कॉमर्शियल शूट किया है और घोषणा की है कि मैं वापस आ चुकी हूं। 15 किलो वजन घटाकर मैं अच्छी दिख रही हूं।'

नाना पाटेकर पर लगाया था गंभीर आरोप

तनुश्री, नाना संग फिल्म ओके हॉर्न प्लीज पर काम कर रही थीं। पूरे 10 साल बाद तनुश्री ने आरोप लगाया था कि नाना ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी। इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत भी की गई थी। लेकिन उस मामले में कुछ खास सामने नहीं आया और नाना को क्लीन चिट मिल गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+