मुंबईः ड्रग्स के नशे में मॉडल बेटे ने फैशन डिजाइनर मां को बाथरूम में किया लॉक, सुबह मिला शव

मुंबई। ग्लैमर की दुनिया में शराब, ड्रग्स और नशा किस तरह से आपसी रिश्तों का खून कर रही है उसकी बानगी मुंबई की इस घटना से होती है। मुंबई में नशे की हालत में एक मॉडल ने अपनी मां को धक्का देकर बाथरूम में बंद कर दिया, जिसकी वजह से महिला की मृत्यु हो गई। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मॉडल को गिरफ्तार कर लिया है। ओशीवारा पुलिस का कहना है कि आरोपी लक्ष्य सिंह को शुक्रवार को उसकी मां सुनीता सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

murder

जानकारी के अनुसार लक्ष्य अपनी मंगेतर और मां के साथ क्रॉस गेट स्थित फ्लैट में किराए पर रहता था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 8 अक्टूबर तक की हिरासत में भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मां और बेटे दोनों नशे के आदि थे। वरिष्ठ इंस्पेक्टर ओशीवारा पुलिस स्टेशन शैलेश पसलवाड़ ने बताया कि हम आरोपी से इस मामले में पूछताछ करेंगे, जिसके बाद साफ हो पाएगा कि कैसे महिला की मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें- विकास मुझे गलत ढंग से छूते थे, उन्हें तो हर रात एक नई लड़की चाहिए: कंगना ने लगाए फिल्ममेकर पर आरोप

वहीं एक और अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य का उसकी मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने अपनी मां को बाथरूम में धक्का दे दिया था। आरोपी और उसकी मंगेतर का मां से झगड़ा हुआ था, इसी दौरान यह बात काफी आगे बढ़ गई और आरोपी बेटे ने मां को धक्का दे दिया, जिसकी वजह से महिला का सिर वॉश बेसिन से जा टकराया। लेकिन लक्ष्य ने बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया था। अगली सुबह जब लक्ष्य ने बाथरूम खोला तो पाया कि मां की मृत्यु हो चुकी है। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त लक्ष्य उसकी मंगेतर और घर में काम करने वाले भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें- महिला पत्रकार ने सिंगर कैलाश खेर पर लगाया संगीन आरोप, कहा- बात करते वक्त गलत तरीके से छूते थे जांघे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+