केजरीवाल की सलाह, आडवाणी अपने नाम से हटाएं V तो सुनेंगे मोदी

lk advani
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मनचाही सीट से टिकट न मिलने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी से और खासकर पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी से नाराज हैं। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आडवाणी रुठे-रुठे से हैं।

इससे पहले भी कई बार आडवाणी पार्टी में अपनी अनदेखी को लेकर विरोध कर चुके है। भाजपा को भले ही उनकी ये नाराजगी न दिखे, लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का गुस्सा दिखने लगा हैं। केजरीवाल ने आडवाणी को सलाह ही है कि वो अपने नाम में से V अक्षर हटा ले तो पार्टी में लोग उनकी सुनने लगेंगे।

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी के बीच मतभेदों पर तंज कसते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आडवाणी को अपने नाम में से वी हटा लेना चाहिए।

अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आडवाणी चाहते हैं कि मोदी उनकी बात सुनें, तो उन्हें अपने नाम से वी हटा लेना चाहिए। उन्होंने दलील दी कि अगर आडवाणी अपने नाम से वी लेटर हटाते है तो उनका नाम अडानी हो जाएगा जो गुजरात का बड़ा बिजनस घराना है और फिर नरेन्द्र मोदी उनकी बात सुनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+