कोलकाता के आसमान में दिखा ड्रोन, जासूसी की आशंका, मामले की जांच जारी
Drone Sightings Kolkata: कोलकाता में सोमवार (19 मई) की रात कई प्रमुख स्थानों के ऊपर ड्रोन जैसी वस्तुएं उड़ती हुई देखी गईं, जिससे ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हेस्टिंग्स, पार्क सर्कस, विद्यासागर सेतु और मैदान इलाकों में कम से कम 8-10 ड्रोन जैसे अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (UAVs) को उड़ते हुए देखा गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि की है।

दक्षिण 24 परगना की तरफ से आया ड्रोन
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले ड्रोन जैसी वस्तुएं हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने देखीं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, ये ड्रोन जैसे ऑब्जेक्ट्स दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला की दिशा से उड़ते हुए आए थे और हेस्टिंग्स, सेकंड हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) और फोर्ट विलियम (पूर्वी कमान का सेना मुख्यालय) के ऊपर मंडराने लगे थे। जबकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले में जासूसी समेत सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं, वहीं रक्षा मंत्रालय ने अनावश्यक अटकलों से बचने की सलाह दी है।
रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'मीडिया से हमें जानकारी मिली है कि ड्रोन गतिविधि देखी गई है। हम इसकी प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं। कृपया किसी तरह की अटकल न लगाएं क्योंकि यह पूरी तरह से झूठी भी हो सकती है।'
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: 'चीन में बनी पाकिस्तानी मिसाइल हैं राहुल गांधी', मोदी सरकार के मंत्री का तीखा हमला!
मामले की जांच जारी
पश्चिम बंगाल सरकार के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि केंद्र सरकार ने हालिया ड्रोन गतिविधियों पर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF)और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट द्वारा शुरू कर दी गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं,जासूसी की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन को पार्क सर्कस इलाके में कुछ देर के लिए देखा गया था, इसके बाद वह गायब हो गया।
ये भी पढ़ें Predator Drone: कितना दमदार है प्रिडेटर ड्रोन, क्यों कहलाता है हंटर-किलर? अमेरिका और भारत में हुआ समझौता












Click it and Unblock the Notifications