Predator Drone: कितना दमदार है प्रिडेटर ड्रोन, क्यों कहलाता है हंटर-किलर? अमेरिका और भारत में हुआ समझौता
What Is Predator drone: रक्षा के क्षेत्र में भारत लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में अब भारत को घातक 31 प्रिडेटर ड्रोन मिलेंगे, जिसके लिए अमेरिका के साथ भारत की डील (India-US Drone Deal) पक्की हो गई है। 32 हजार करोड़ रुपए के इस समझौते के तहत जल, थल और वायु तीनों सेनाओं के पास ताकतवर 31 प्रिडेटर हंटर-किलर ड्रोन आएंगे।
ऐसे में इस आर्किटल में पढ़िए कि भारत और अमेरिका के बीच यह समझौता क्या है? और कितना दमदार है प्रिडेटर ड्रोन, जिसे हंटर-किलर कहा जाता है। साथ ही इस ड्रोन के हमारे देश में आने से किस तरह से सुरक्षा मजबूत होगी। इसकी खासियत क्या है?

सी गार्जियन और स्काई गार्जियन ड्रोन शामिल
भारत ने अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 31 प्रिडेटर ड्रोन खरीदने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया है। ₹32000 करोड़ के इस अहम समझौते में सी गार्जियन और स्काई गार्जियन दोनों प्रकार के ड्रोन शामिल हैं।
भारतीय नौसेना, वायु सेना और सेना को ये उन्नत मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) मिलने वाले हैं। अमेरिका और भारत के बीच 31 MQ-9B ड्रोन की डील हो चुकी है। 32 हजार करोड़ रुपए की इस डील के तहत मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल फैसिलिटी भी भारत में खुलेगी।
जनरल एटॉमिक्स से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भारत सरकार-से-सरकारी ढांचे के तहत अमेरिकी रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जनरल एटॉमिक्स से 31 प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा। दोनों देशों ने आज बहुप्रतीक्षित सौदे पर हस्ताक्षर किए। इन अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिकी सैन्य और कॉर्पोरेट अधिकारियों की टीम भारत में है।

भारतीय नौसेना को 15 सी गार्डियन ड्रोन मिलेंगे, जबकि भारतीय वायु सेना और सेना को आठ-आठ स्काई गार्डियन ड्रोन मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने इस सौदे पर हस्ताक्षर किए। मालूम हो कि सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने पिछले सप्ताह 31 प्रिडेटर ड्रोन के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।
कई सालों से डील पर चर्चा कर रहा था भारत
संयुक्त सचिव और नौसेना प्रणालियों के अधिग्रहण प्रबंधक सहित शीर्ष भारतीय रक्षा अधिकारियों को हस्ताक्षर समारोह के दौरान उपस्थित रहना था। भारत कई सालों से अमेरिका के साथ इस सौदे पर चर्चा कर रहा था, लेकिन कुछ सप्ताह पहले रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में अंतिम बाधाएं दूर हो गईं।
ये भी पढ़ें: MQ-9 drone: यमन के हूती विद्रोहियों ने मशहूर अमेरिकी ड्रोन एमक्यू-9 को उड़ाया, US के आत्मसम्मान पर चोट?
जानिए प्रिडेटर ड्रोन क्या हैं?
- MQ-9B हंटर-किलर ड्रोन सशस्त्र बलों की निगरानी प्रणाली को बढ़ाएंगे, खासकर चीन के साथ विवादित सीमा पर यह पैनी नजर रखेगा।
- MQ-9B ड्रोन MQ-9 "रीपर" का एक प्रकार है, जिसका उपयोग हेलफायर मिसाइल के मॉडिफाई वर्जन को लॉन्च करने के लिए किया गया था।
- इसी ड्रोन ने जुलाई 2022 में काबुल के मध्य में अलकायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी को मारा गिराया था।
- MQ-9B हंटर किलर ड्रोन ज्यादा ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ान भरने में सक्षमं है। इसे प्रिडेटर या रीपर भी बुलाते हैं। इसकी खासियत है कि यह किसी भी मिशन को पूरे अंजाम तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: Explain: ड्रोन डील, हिंद महासागर, सेमीकंडक्टर प्लांट, जानिए आखिरी बैठक में बाइडेन भारत को कितना कुछ दे गये?
- ऊंचाई वाले लंबे समय तक चलने वाले ड्रोन 35 घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने में सक्षम हैं और चार हेलफायर मिसाइलों और लगभग 450 किलोग्राम बम ले जा सकते हैं।
- इसकी रेंज 1900 KM है। यह अपने साथ 1700 KG वजन का हथियार लेकर जा सकता है। इसे दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स ग्राउंड स्टेशन पर बैठकर किसी वीडियो गेम की तरह आसानी से चलाते हैं।
- इस ड्रोन की लंबाई 36.1 फीट, विंगस्पैन 65.7 फीट, ऊंचाई 12.6 फीट होती है। ड्रोन का खाली वजन 2223 किलो होता है।












Click it and Unblock the Notifications