Tips To Drive In Fog: 'ए भाई जरा देखकर चलो', हादसे से बचना है तो घने कोहरे में यूं चलाएं गाड़ी
Tips To Drive In Fog in Hindi: पूरा उत्तर भारत इस वक्त घने कोहरे की चपेट में हैं, जिसके कारण लोगों आना-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने की वजह से अक्सर कोहरे में बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं इसलिए ड्राइव करते वक्त कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।

वैसे तो घने कोहरे में वाहन को चलाने से बचना चाहिए लेकिन अगर जरूरी है तो ड्राइव करना ही पड़ेगा इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स जो कि आपके लिए सहायक हो सकते हैं जिसके आपकी यात्रा सुगम, सरल और आनंदमय हो जाएगी।
इन बातों का रखें ख्याल
- कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त बार-बार हॉर्न का प्रयोग करें।
- कभी भी वाहन चलाते वक्त तेज स्पीड का प्रयोग ना करें।
- चाहे आप दो पहिया वाहन चलाएं या चार पहिया, हमेशा स्पीड स्लो रखें।
- कार चलाते वक्त हमेशा लो बीम, लाइट जलाकर रखें ।
- अपनी कार को हमेशा लेन में चलाएं।
- अगर नींद जैसा महसूस हो तो तुरंत ड्राइव रोक दें।
- ड्राइव करते वक्त नजर रास्ते पर होनी चाहिए, मोबाइल का प्रयोग ना करें।
ये कुछ बातें हैं जिनका प्रयोग करके आप घने कोहरे में भी आसानी से कार या बाइक चला सकते हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस वक्त पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर में चार दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है इसलिए सर्दी और ज्यादा बढ़ सकती है।

सेहत के प्रति सजग रहें सभी-IMD
IMD ने कहा है कि मौसम का मिजाज नए साल में भी ऐसे ही रहने वाला है इसलिए सभी को सेहत के प्रति सजग रहने को कहा गया है।
31 दिसंबर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी
आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में कोहरे का कहर यूं ही जारी रहेगा और उसने यहां पर 30 दिसंबर के लिए 'आरेंज अलर्ट' और 31 दिसंबर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
लोगों को शीतलहर भी परेशान करेंगी
आने वाले दिनों में कोहरे का कोहराम केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और झारखंड में भी देखने को मिलेगा। यहां पर लोगों को शीतलहर भी परेशान करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications