Drishyam अभिनेत्री श्रेया सरन से लंदन एयरपोर्ट पर हुई पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली। साउथ की खूबसूरत अदाकारा और बॉलीवुड में भी अपने जलवों से लोगों को घायल करने वाली अभिनेत्री श्रेया सरन के बारे में खबर है कि उनसे लंदन एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने पूछताछ की है क्योंकि उन्होंने गलती से एक अति-सुरक्षा वाले क्षेत्र में कदम रख दिया था, इसके बाद श्रेया सरन को अपने डॉक्यूमेंट भी जमा करने के लिए कहा गया , गौरतलब है कि इन दिनों श्रेया सरन लंदन में है और अपनी अगली फिल्म संदाकरी माय बॉस की शूटिंग कर रही हैं।

 श्रेया ने अपनी अनजाने में हुई गलती के लिए माफी भी मांगी

श्रेया ने अपनी अनजाने में हुई गलती के लिए माफी भी मांगी

हालांकि श्रेया ने अपनी अनजाने में हुई गलती के लिए माफी भी मांगी, अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट को चेक करने के बाद श्रेया सरन को जाने भी दिया गया और एक बयान भी जारी किया। मालूम हो कि श्रेया अपनी अपकमिंग फिल्म सांडाकारी की शूटिंग में बिजी हैं, फिल्म में वह वेमल के साथ लीड रोल प्ले कर रही हैं।

फिल्म का निर्देशन आर. मधेश कर रहे हैं,

फिल्म का निर्देशन आर. मधेश कर रहे हैं,

फिल्म का निर्देशन आर. मधेश कर रहे हैं, जहां तक कहानी की बात है तो ये फिल्म मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'द प्रपोजल' का रीमेक बताई जा रही है। फिल्म की बात करें तो इसमें श्रेया एक सॉफ्टवेयर कंपनी की मालकिन की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म 'इस्थम'

फिल्म 'इस्थम'

आपको बता दें कि 2001 की फिल्म 'इस्थम' से श्रेया ने फिल्मी करियर की शुरुआत की, साल 2009 की फिल्म 'एक' से उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों की तरफ अपना रुख किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 2015 की फिल्म 'दृश्यम' जहां उन्होंने अजय देवगन और तब्बू जैसे मंझे हुए कलाकारों के आगे अपनी पहचान छोड़ी।

चैरिटी वर्क

श्रेया अपने चैरिटी वर्क के लिए भी जानी जाती हैं और उनकी गिनती खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती हैं, श्रेया के पति एंड्रे कोसचीव नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर और बिजनेसमैन हैं, मास्को में उनकी रेस्टोरेंट चेन सक्सेफुल चल रही है, ज‍िसका नाम है Domavkusnee।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+