शराब पीने से काबू में रहता है कोरोना वायरस? इस दावे पर जानिए WHO ने क्या कहा
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस से भारत में प्रभावित लोगों की संख्या 41 पहुंच गई है। लोगों के अंदर इसकदर दहशत का माहौल है कि लोग इंटरनेट के माध्यम से फैलाने वाले अफवाहों को सच मानने लगे हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच कोरोना वायरस से बचने के लिए शराब का सेवन करने की खबर फैल रही है और बताया जा रहा है कि शराब के सेवन से कोरोना वायरस मर जाता है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे लेकर सबकुछ साफ कर दिया है। डब्लूएचओ के मुताबिक ये बिल्कुल सच नहीं है। कोरोना वायरस को लेकर फैलती झूठी खबर और गलतफहमी की काल्पनिक बातों को तोड़ते हुए डब्लूएचओ ने कहा है कि शरीर में वायरस जाने के बाद, क्लोरीन या शराब के छिड़काव से कोई भी वायरस नहीं मरते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस तरह के पदार्थों का छिड़काव कपड़े, आंख और मुंह के लिए हानिकारक है।

अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर सावधनी बरतने के लिए ठीक है
WHO ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि क्लोरीन और शराब का इस्तेमाल कीटाणुनाशक सतह के लिए लाभकारी हैं लेकिन इनका इस्तेमाल विशेषज्ञों की सलाह पर करें। संगठन के अनुसार, नए कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को बार-बार धोएं। अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर हथेलियों पर मलें।

गर्म पानी से नहाने पर भी नहीं बच सकते कोरोना वायरस से
डब्लूएचओ ने खुलासा करते हुए कहा कि गर्म पानी से नहाने पर आप नए कोरोना वायरस से नहीं बच सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह वायरस चाइना में निर्मित वस्तुओं से नहीं फैलता है। आपको बता दें कि अब तक पूरे विश्व में घातक कोरोना वायरस के चपेट में एक लाख से भी ज्यादा लोग आए हैं और 3 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। शनिवार तक, पूरे विश्व में कोरोना वायरस के 101,492 मामले सामने आए हैं और 3,485 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार, अगले माह से होगा इंसानों पर टेस्ट
अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के वैज्ञानिक अगले माह से इंसानों पर कोरोनावायरस के वैक्सीन का परीक्षण यानी ह्यूमन ट्रायल करेंगे। यानी इन्होंने मिलकर कोरोना का दवा यानी वैक्सीन बना लिया है। अगले माह यानी अप्रैल से यूके और अमेरिका में कोरोना वायरस के वैक्सीन यानी टीके के जो इंसानी परीक्षण शुरु होंगे, उसे यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना और इनवोइओ ने मिलकर बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications