जनसमस्‍या निवारण शिविर को नक्‍‍सलियों ने बनाया निशाना, ब्‍लाट में जवान शहीद

रायपुर। नक्‍सलियों ने छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जनसमस्या निवारण शिविर को निशाना बनाया। नक्‍सलियों ने यहां ब्‍लास्‍ट कर दिया जिसमें डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया। इस शिविर में कलक्टर टामनसिंह सोनवानी और एसपी अभिषेक मीणा शामिल होने वाले थे। इस ब्‍लास्‍ट में चार जवानों के घायल होने की भी खबर है।

Chhattisgarh: DRG jawan killed in IED blast by naxals

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे कुकड़ाझोर के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। इसमें डीआरजी के जवान पूरन पोटाई शहीद हो गए। ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी के रविन्द्र दुग्गा, सारनाथ गोस्वामी, वीरसिंह कुमेटी, फूलचंद करंगा घायल हो गए। जवान का शव व घायलों को जिला मुख्यालय लाया गया है। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि अबूझमाड़ में लंबे समय के बाद लगने वाले जनसमस्या निवारण शिविर का नक्सली विरोध कर रहे थे। नक्सलियों ने ग्रामीणों को शिविर में नहीं जाने की चेतावनी भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+