DRDO ने किया एंटी-टैंक मिसाइल नाग का सफल परीक्षण, पाकिस्तान सीमा पर भारत की ताकत दोगुनी
जयपुर। मंगलवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एंटी-टैंक मिसाइल 'नाग' का सफल परीक्षण किया है। राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के रेगिस्तान में हुए इस सफल परीक्षण के बाद सेना की ताकत और बढ़ गई है। रक्षा सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य को पूरी सफलता के साथ खत्म किया।

ऑफिसर्स की मौजूदगी में परीक्षण
नाग जो एक एडवांस्ड मिसाइल है उसके परीक्षण के समय कई सीनियर ऑफिसर्स मौजूद थे। इस मौके पर डीआरडीओ के वैज्ञानिक और कई सीनियर आर्मी आफिसर्स भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री अरुण जेटली के वैज्ञानिक सलाहकार जी सतीश रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद देश की रक्षा क्षमताओं में इजाफा हुआ है। डीआरडीओ के मुखिया डॉक्टर क्रिस्टोफर इस मिशन का खास हिस्सा थे और मिशन के सफल होने पर उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी।
हाल ही में हुआ है पृथ्वी का परीक्षण
भारत ने हाल ही में देश में तैयार और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है। पृथ्वी का ओडिशा में एक टेस्ट रेंज से दो हफ्ते पहले सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था। यह जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम और 350 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल है। पृथ्वी-2 मिसाइल 500 किलोग्राम से 1000 किलोग्राम के हथियार ले जा सकती है। यह दो इंजनों से संचालित होती है। भारत को रूस से भी जल्द ही एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications