डॉ कफील ने अपने भाई की हत्या की कोशिश में BJP सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जानबूझकर ऑपरेशन में की गई देरी

नई दिल्ली। गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में बच्चों की मौत के मामले में चर्चा में आए डॉ कफील खान ने उनके भाई पर हुए जानलेवा हमले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। डॉ खान ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनके भाई पर अटैक करने वाले दोषियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का दावा करने वाली प्रशासन ने एक सप्ताह के बाद भी कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक इन मामले में ना तो कोई एक्शन लिया गया है और ना किसी की गिरफ्तारी हुई है।

कफील ने भाई की हत्या की कोशिश में BJP सांसद पर लगाए आरोप

डॉ कफील खान के भाई काशिफ पर गोरखपुर मंदिर के पास 10 जून को हुआ था, जिसमें बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मार दी थी। डॉ कफील ने आरोप लगाया कि जब उनका भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तभी सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह और एसपी सिटी विनय कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जान बूझकर ऑपरेशन में 4 घंटे की देरी कराई। दोनों अधिकारियों पर कफील उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

डॉ खान ने कहा, 'मेरे भाई काशिफ जमील को 10 जून को गोरखनाथ मठ के पास एक गली में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं । जिससे तीन गोलियां कासिफ को लगीं । उसके बाद भी वो किसी तरह जान बचाकर पास के अस्पताल पहुंचे । जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया । ये सब तब हुआ जब सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मठ में मौजूद थे।'

उन्होंने आगे कहा, मेरे भाई को गोली लगी थी और शरीर से ब्लड निकल रहा था, लेकिन फिर भी प्रशासन इलाज में देरी कर रहा था। उसे काफी समय तक एम्बुलेंस से नही उतरने दिया। उस दौरान जो ऑपरेशन 11 बजे हो जाना चाहिए था वो रात को 3 बजे हुआ, जो सब पुलिस कर्मियों की लापरवाही से हुआ जो किसी के कहने पर ये काम कर रहे थे, अगर ऐसे में मेरे भाई की जान को हो जाता तो क्या होता। अब मैं इस मामले में लोकल पुलिस पर गैर इरादातन हत्या का मामला चाहता हूँ ।

कफील के अनुसार, ये जानलेवा हमला बीजेपी के बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, और बलदेव प्लाजा के मालिक सतीश लंगलिया ने अपने दो साथियों के साथ करवाया। पुराने जमीनी विवाद के चलते ये हमला उन्होंने मेरे भाई पर करवाया । उन्होंने कहा कि इस मामले में सीओ प्रवीण सिंह और एसपी सिटी विनय कुमार सिंह को तुरंत हटाया जाए। और उनके खिलाफ सीबीआई जांच कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+