नोटबंदी की घोषणा का पीएम का भाषण क्या रिकॉर्डेड था?

नोटबंदी के ऐलान के बाद दूरदर्शन के पत्रकार ने पीएम के बारे में किया बड़ा खुलासा, नोटबंदी के फैसले का संदेश बहुत पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका था।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को जब तमाम टीवी चैनल पर लाइव आकर 500 और 1000 रुपए के नोट प्रतिबंधित करने का ऐलान किया तो तमाम टीवी चैनल इसका लाइव प्रासरण कर रहे थे। पीएम के इस फैसले के बाद पूरे देश में एकमद से खलबली मच गई थी।

narendra modi

नोटबंदी पर नए नियमों के बाद पुराने नोटों के लिए आपके पास हैं ये 10 विकल्प

कई दिन पहले हुआ था संदेश रिकॉर्ड
लेकिन दूरदर्शन के पत्रकार सत्येंद्र मुरली ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो लाइव प्रसारण टीवी चैनलों ने दिखाया वह कई दिन पहले रिकॉर्ड किया जा चुका था। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने इस बात का दावा किया है कि इस फैसले को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था तो मुरली का दावा है कि इस फैसले में गोपनीयता नहीं रखी गई।

क्या कहा था वित्तमंत्री ने

खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दावा किया था कि 8 नवंबर को शाम 6 बजे आरबीआई का प्रस्ताव आया था, जबकि 7 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई और तकरीबन 8 बजे पीएम ने इस फैसले का ऐलान किया था।

एकमात्र बैंक, जहां आप अब भी बदल सकते हैं 500-1000 के पुराने नोट

गोपनीय नहीं रखा गया फैसला
मुरली का दावा है कि पीएम का संदेश लाइव नहीं था, यह पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका था और इसे एडिट भी किया गया था। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर दावा किया है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि देश के लोगों को भरोसा हो जाए कि फैसले को बेहद गोपनीय रखा गया।

मीडिया ने अनैतिक काम किया
मुरली ने कहा कि इस भाषण को लाइव कहकर चलाया जाना न सिर्फ अनैतिक था, बल्कि देश की जनता के साथ धोखा भी था। यह मुद्रा के मामले में निर्णय लेने के रिजर्व बैंक के अधिकार का इस मामले में स्पष्ट तौर पर उल्लंघन किया गया है.

आरटीआई का नहीं मिला जवाब

मुरली ने लिखा है कि इस बारे में RTI के जरिए पूछे जाने पर (PMOIN/R/2016/53416), प्रधानमंत्री कार्यालय ने जवाब देने की जगह टालमटोल कर दिया और आवेदन को आर्थिक मामलों के विभाग और सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भेज दिया। RTI ट्रांसफर का नंबर है - DOEAF/R/2016/80904 तथा MOIAB/R/2016/80180।

क्या लिखा है सत्येंद्र मुरली ने

आप भी पढ़िए सत्येंद्र मुरली का वो बयान जो उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट पर दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+