अब चुनाव आयोग पूछेगा सवाल, वादे करोगे तो निभाओगे कैसे ?

इस ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसी बीच आयोग राजनीतिक दलों के लिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट में एक अहम शर्त लागू कर दी है। इस कोड ऑफ कंडक्ट के तहत राजनीतिक पार्टियों को बताना होगा कि वो चुनाव में किए हुए वादों को कैसे पूरा करेंगे? इसे पार्ट-8 में जोड़ा जा रहा है।
इसमें राजनीतिक दलों के सामने शर्त होगी कि राजनीतिक दल चुनाव में वोट लेने के लिए वादे करें, लेकिन यह भी बताएं कि वादों को पूरा कैसे करेंगे? धन कहां से आएगा? कैसे अन्य साधन जुटाएंगे?
चुनाव आयोग के इस ऐलान को जानकार आम आदमी पार्टी के वादों का इफेक्ट मान रहे हैं। खबर ये भी है कि चुनाव आयोग एक अहम रिपोर्ट्स तैयार कर रहा है, जिसे चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तैयारी की समीक्षा की और अहम जानकारी साझा किया।












Click it and Unblock the Notifications