राहुल के बचाव में उतरे कांग्रेसी, कहा हार के लिए राहुल नहीं जिम्मेदार
नयी
दिल्ली। देश के चार राज्यों दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे है। अब तक के नतीजों को देखे तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ और दिल्ली में अभी भी जदोजहज जारी है। दिल्ली की 70 सीटों में से 23 सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिनमें 11 पर भाजपा, आठ सीटों पर 'आप', तीन पर कांग्रेस और एक पर अन्य उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा रुझानों में भाजपा 21 सीटों पर आगे है, आम आदमी पार्टी भी 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों पर आगे है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर तो उभरी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाई है। id="toptextpromo">कांग्रेस
की हार ने उनके केन्द्रीय नेतृत्व पर स वाल खड़ा कर दिया है। चुनाव में हार के साथ ही चुनाव की कमान संभाल रहे राहुल गांधी के बचाव में उनकी सेना उतर गई है। कांग्रेस ने चुनावी रुझानों और नतीजों को लेकर नरेंद्र मोदी पर हमले और राहुल गांधी का बचाव शुरू कर दिए हैं। पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में मोदी फैक्टर ने काम नहीं किया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहां
चुनाव के दौरान सभी पोस्टरों में शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर थी तो कौसे कहे कि मोदी की वजह से जीत मिली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी भाजपा की जीत के पीछे मोदी का जादू नहीं है। राजीव शुक्ला ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। वह वोट कैचर हैं। हम स्थानीय मुद्दों की वजह से हारे। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास राहुल पर है और 2014 लोकसभा चुनावों में भी वो हमें लीड करेंगे। वहीं कांग३ेस नेता जयंती नटराजन ने कहा कि चुनाव में हार के लिए राहुल गांधी को दोष ना दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार के लिए सिर्फ राहुल जिम्मेदार नहीं है। सबकी जिम्मेदारी है।











Click it and Unblock the Notifications