हिंदूू बनेंगे अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और छोड़ देंगे गौमांस!

हिंदू महासभा का मानना अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति रिपबिलकन डोनाल्‍ड ट्रंप अपनाएंगे हिंदु संस्‍कृति और खाना छोड़ देंगे गौमांस।

नई दिल्‍ली। हिंदू महासभा ने रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत के लिए भारत में कई हवन और पूजा-पाठ किए थे। अब आखिरकार डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के राष्‍ट्रपति बन गए हैं तो इस संगठन का खुश होना लाजिमी है। अब इस संगठन को डोनाल्‍ड ट्रंप से एक नई उम्‍मीद है और वह है कि ट्रंप भी हिंदू संस्‍कृति को अपना लेंगे।

donald-trump-hindu-beef.jpg

ट्रंप को छोड़नी होंगी सारी बुराईयां

अखिल भारत हिंदू महासभा ने ट्रंप की जीत के बाद बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति ट्रंप हिंदू संस्‍कृति को तो अपनाएंगे ही साथ ही वह गौमांस खाना भी छोड़ देंगे।

संगठन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि उन्‍हें पता लगा है ट्रंप गौमांस खाते हैं। अब जबकि वह हिंदू संस्‍कृति के संपर्क में हैं तो उन्‍हें इस संस्‍कृति को अपनाना होगा। साथ ही उन्‍हें सभी बुराईयों को छोड़ना होगा।

शुरुआत से ही तय थी जीत

कौशिक ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन पर ट्रंप की जीत शुरुआत से ही तय थी। उन्‍हें जीतना ही था क्‍योंकि सारा हिंदू समुदाय उनके साथ खड़ा था। जिस समय चुनावी अभियान जारी था हिंदू महासभा के नेताओं ने ट्रंप के लिए हवन का आयोजन किया था।

कौशिक ने बताया कि वह ट्रंप के लिए प्रार्थना करने के मकसद से अयोध्‍या गए थे। कौशिक मानते हैं कि ट्रंप ही इकलौते ऐसे वैश्विक नेता हैं जो आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से सामने आए हैं।

कौशिक के मुताबिक सबको पता है कि जब ट्रंप आतंकवाद के बारे में बात करते हैं तो उनका असल मतलब क्‍या होता है। ऐसे में जो भी आतंकवाद और इसे बढ़ाने वाले लोगों के खिलाफ होगा हिंदू महासभा उसका समर्थन करेगी।

इस्‍लाम और मुसलमान विरोधी ट्रंप

जब कौशिक से इस बारे में पूछा गया कि वह तो विदेशी लोगों को अमेरिका में नौकरी देने के खिलाफ हैं तो इस पर उनका कहना था कि यह अमेरिकी नीति है।

उन्‍हें आतंकवाद पर ट्रंप के रुख से काफी खुशी है। आपको बता दें कि ट्रंप हमेशा से ही मुसलमानों को और इस्‍लाम को आतंकवाद के लिए दोषी ठहराते आए हैं।

दिवाली के मौके पर डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिंदुओं के साथ इस त्‍यौहार को मनाया था। उस समय ट्रंप ने कहा था क‍ि वह हिंंदूओ से प्‍यार करते हैंं। ट्रंप ने कहा था व्‍हाइट हाउस में हिंदुओं का एक सच्‍चा दोस्‍त मौजूद रहेगा।

सदमे में है अमेरिका

हालांकि उनकी जीत से पूरा अमेरिका सदमे की स्थिति में हैं। कई जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और सिएटल में तो फायरिंग तक हुई है। रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप 20 जनवरी 2017 को 45वें अमेरिकी राष्‍ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+