Domariaganj Lok Sabha: सांसद जगदंबिका पाल ने क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कही यह बड़ी बात

Domariaganj Lok Sabha Election 2024: डुमरियागंज लोकसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्टिग कर रही वन इंडिया की टीम ने सिद्धार्थनगर के जिला मुख्यालय नौगढ़ में यहां के सांसद जगदंबिका पाल से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने उसने यहां के विकास, राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व आगामी विकास की योजनाओं को लेकर खास बातचीत की।

पिछड़े जिलों में शामिल था सिद्धार्थनगर
सांसद ने बताया कि 1988 को जनपद-बस्ती के उत्तरी भाग को पृथक कर सिद्धार्थनगर जिले का सृजन किया गया। सृजन के बाद कई वर्षों तक यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं थी। शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था। यहां के लोग मूलभूत सुवअधाओं से पूरी तरह वंचित रहे।

स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी
उन्हें इलाज के लिए या तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर या लखनऊ जाना पड़ता था। आज यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किया है। आज यहां मेडिकल कॉलेज है। इलाज के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़ाता है।

Recommended Video

    सांसद जगदंबिका पाल ने क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कही यह बड़ी बात
    jagdambika pal dumariyaganj

    पीएम मोदी ने दिया ध्यान
    सांसद ने बताया कि देश के 112 पिछड़े जनपदों में यह जिला भी शामिल था। इसमें यूपी के आठ जिले बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे। पीएम मोदी ने इस पर ध्यान दिया और इन्होंने इन चारो जनपद को जोड़ने के लिए गोरखपुर से खलीलाबाद, बांसी,डुमरियागंज,बलरामपुर,श्रावस्ती, बहराइच जिसमें श्रावस्ती,बहराइच, को बेहतर सड़क कनेक्टीवीटी से जोड़ा। इससे यहां के आर्थिक विकास को और गति मिली। लोगों की राह आसान हुई।

    बांसी स्टेशन के निर्माण का कार्य शीघ्र
    सांसद ने बताया कि इस जिले में बेहतर रेल सुविधा का विस्तार करते हुए जल्द ही बांसी रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इससे यहां के लोगों को देश के अन्य हिस्सों में जाने में सुविधा मिलेगी। यहां की विकास की गति और तीव्र होगी।

    आजादी के बाद से मोदी कार्यकाल में बदली तस्वीर
    सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं और हो रहे हैं। आजादी के बाद यह पहली बार है जब सिद्धार्थनगर जिले की नहीं बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और प्रदेश की तस्वीर बदली है। आज सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। आज सिद्धार्थनगर में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आज दो-दो नेशनल हाईवे से जुड़ा है। पासपोर्ट आफिस से आमजन को कई नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। आज केंद्रीय विद्यालय बेहतर शिक्षण सुविधाएं दे रहा है।

    कई परियोजनाओं पर चल कार्य
    सांसद ने कहा कि इसके साथ वर्तमान समय में बहुत सारी योजनाएं क्रियान्वित हैं। जिनके पूरा होने के बाद यहां की तस्वीर और बदलेगी। सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,रोजगार,बिजली,पानी,आवास सभी पर और कार्य चल रहे हैं। कई जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

    उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
    सांसद ने कहा कि जिले में कई औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छोटे उद्योमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़क उन्हें और मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

    पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा
    सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने पर्यटन को विशेष बढ़ावा दिया है। आज केंद्र सरकार के सहयोग से यह बौद्ध सर्किट से जुड चुका है। गोरखपुर,कुशीनगर,श्रावास्ती, बलरामपुर,कपिलवस्तु ये सब इस सर्किट का हिस्सा हैं। पर्यटन से यहां रोजगार को बढ़ावा मिला।

    हाइवे ने दिया आर्थिक विकास को गति
    सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार ने सड़कों की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। आज यहां दो- दो नेशनल हाईवे हैं। कुछ का निर्माण चल रहा है। ककरहवा से सिद्धार्थनगर होते हुए बस्ती और वाराणसी हाइवे ने आमजन को बेहतर कनेक्टीविटी दी।

    आज सिद्धार्थनगर भी बुनियादी सुविधाओं से लैस है
    सांसद ने कहा कि मुझे संतोष है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिसकी गिनती कभी पिछड़े जिलों के रुप में की जाती थी। आज बुनियादी सुविधाओं से लैस है। आगे भी यहां विकास का क्रम जारी रहेगा।

    जनता का विश्वास हमेशा बढ़ा
    सांसद ने कहा कि मैंने जब भी चुनाव लड़ा,पिछली चुनाव के मुकाबले अधिक मत मिले। जनता का प्यार और विश्वास हमेशा बढ़ा। यहां की जनता ऐसा मानती है कि जो विकास मैंने किया है वह यहां पहले न कभी हुआ और न होगा। इसके साथ ही अभी यहां के लोगों के लिए बहुत कुछ करना है। जैसे नर्सिंग कॉलेज, बौद्ध सर्किट के लिए बड़ा विपासना केंद्र, विश्व भर में बौद्ध अनुयायियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना,उद्योग स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण कार्य अभी होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+