Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MeToo:डॉली बिंद्रा का बड़ा खुलासा, कहा- राधे मां के इशारे पर पुलिस ऑफिसर ने किया मेरा यौन शोषण

मुंबई। #MeToo को लेकर बॉलवुड से लेकर राजनीति के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है, बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस अभियान के जरिए अपने साथ हुए घिनौनी हरकतों का खुलासा किया है, महिलाओं की आपबीती के बाद देश के कई नामी-गिरामी लोग सवालों और आरोपों के घेरे में हैं। इस अभियान के जरिए अब बड़ा खुलासा बिग बॉस फेम और टीवी अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने किया है।

डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर लगाया यौन शोषण का आरोप

डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर लगाया यौन शोषण का आरोप

डॉली बिंद्रा ने गॉड मदर राधे मां पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चंडीगढ़ में एक आला पुलिस अधिकारी के आवास पर उनका यौन शोषण करावाया है। बिंद्रा ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था। इसके खिलाफ उन्होंने तुरंत आवाज उठाई थी, लेकिन राधे मां और पुलिस अधिकारी की ऊंची पहुंच की चलते मामला रफा-दफा हो गया।

यौन उत्पीड़न की शिकार महिला गहरे अवसाद में चली जाती है: बिंद्रा

बिंद्रा ने कहा है कि उन्होंने अपने साथ हुई गंदी हरकत की शिकायत यूटी पुलिस में भी दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस पूरे मामले में कोई कदम नहीं उठाया।

महिला की विश्वसनीयता पर शक

बिंद्रा ने अपने Tweet में ये भी लिखा है कि आज हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है, जो मी-टू के तहत यौन उत्पीड़न का अपना भयावह अनुभव लिख रही है, उससे सवाल किया जा रहा है कि उसने तब क्यों नहीं बोला, अब क्यों बोल रही हैं? लोग ये समझने में असफल हो जाते हैं कि कैसे यौन उत्पीड़न की शिकार महिला गहरे अवसाद में चली जाती है।

राधे मां एक बुरी महिला है: बिंद्रा

राधे मां एक बुरी महिला है: बिंद्रा

बिंद्रा ने अपनी आप बीती में कहा है कि न्याय की तलाश में मैंने सीएम और पीएम को भी लिखा, लेकिन आज तक मेरी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं हुआ। अगर मेरे जैसी महिला टल्ली बाबा और राधे मां के बेटे से छेड़छाड़ का शिकार होती है, तो आप उस महिला (राधे मां) से क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिसके इशारे पर सब हुआ, वो एक पाखंडी महिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+