अब तो वैज्ञानिकों ने भी कह दिया... थोड़ी-थोड़ी पिया करो...
नयी दिल्ली। हम नहीं कहते कि अल्कोहल या शराब बुरी चीज है। हम तो ये कहते है कि शराब उतनी ही लेनी चाहए, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान ना पहुंचाए। यानी जाम उतनी ही अच्छी होती है जितनी की छलक न जाए।

कहने के मतलब जब हम डॉक्टर से पूछते है कि अल्कोहल की कितनी मात्रा लेनी चाहिए और डॉक्टर का जवाब आता है कि दिन में एक ड्रिंक चल जाएगी तो इसका मतलब ये नहीं कि पूरा पैग बना लिया जाए, इसके लिए आपको स्ट्रैंडर्ड ड्रिंक का मतलब समझना होगा।
क्या है स्टैंडर्ड ड्रिंक
स्टैंडर्ड ड्रिंक का मतलब होता है कोई ड्रिंक जिसमें अल्कोहल की मात्रा 10 एमएम अल्कोहल हो। यानी आपको शराब पीते वक्त स्टैंडर्ड ड्रिंक के स्तर को समझना जरुरी है। अगर ऐसा नहीं करने से आप चूकते हैं तो ये शराब आपको निगल जाएगी।
कितनी शराब पी सकते हैं आप
जानकारों के मुताबिक अगर पुरुष दिन भर में 4 और पूरे हफ्ते में 14 स्टैंडर्ड ड्रिंक लेते हैं तो उनके लिए जाम नुकसानदायक नहीं है, लेकिन महिलाओं के लिए ये आंकड़े अगल है। महिलाओं के लिए दिनभर में 1 और हफ्ते में 7 स्टैंडर्ड ड्रिंग उनके स्वास्थ्य के लिए सही है।
स्टैंडर्ड और स्ट्रांग ड्रिंग में अंतर
स्टैंडर्ड ड्रिंक का मतलब है बीयर 300-400 एमएल से ज्यादा नहीं। जबकि स्टॉग ड्रिंक का मतलब है बीयर 100 से 150 एमएल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं वाइन के मामले में 125 एमएल से ज्यादा नहीं, जबकि फोर्टिफाइट 60एमएल से ज्यादा नहीं। स्पिरिट्स स्टैंडर्ड में 30 एमएल से ज्यादा नहीं जबकि अरक 40 एमएल से ज्यादा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications