PM मोदी ने की योगी सरकार की तरफदारी, यूपी के सांसदों को दी सख्त हिदायत
मोदी ने सांसदों को कहा है कि ऐतिहासिक जीत के बाद नेता चुपचाप बैठें नहीं, सरकार के कामकाज और प्रदेश के विकास में सहयोग करें। उन्होंने सांसदों से प्रदेश को बदलने की दिशा में काम करने को कहा।
नई दिल्ली। संसद में लगातार गैरहाजिर रहने पर सांसदों को फटकार लगाने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सांसदों को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के कामकाज में किसी तरह का दखल न देने को कहा है। उन्होंने सासंदों से कहा कि अपने निजी काम निकालने के लिए किसी भी स्थिति में सरकार के कामकाज को प्रभावित न किया जाए और न ही मदद मांगी जाए।

प्रदेश के विकास में सहयोग करने को कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को यूपी के सभी सांसदों को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर नाश्ते में बुलाया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने सांसदों को कहा है कि ऐतिहासिक जीत के बाद नेता चुपचाप बैठें नहीं, सरकार के कामकाज और प्रदेश के विकास में सहयोग करें। उन्होंने सांसदों से प्रदेश को बदलने की दिशा में काम करने को कहा। READ ALSO: कॉन्स्टेबल ने बताया- आखिर यूपी पुलिस कैसे करती है 'रोमियो' की पहचान
'2019 के लिए करें तैयारी'
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ सांसदों ने मतभेद की वजह से बीजेपी विधायकों के खिलाफ चुनाव प्रचार की कोशिश की थी। एक सांसद ने कहा, 'उन्होंने सभी सांसदों से अपने निजी मतभेद भूलकर 2019 के लिए अभी से काम करने के लिए कहा है।' प्रधानमंत्री के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी सांसदों को संबोधित किया। पीएम मोदी और शाह के साथ राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी और अनंत कुमार भी बैठे थे। READ ALSO: CM योगी आदित्यनाथ का असर: 5 दिन में 100 से ज्यादा पुलिसवाले सस्पेंड
'प्रशासन से तरफदारी की उम्मीद ना करें'
एक सांसद ने चुनाव के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के काम में दखल न दिया जाए और यह उम्मीद न लगाई जाए कि प्रशासन पार्टी के कार्यकर्ताओं के पक्ष में काम करे। अमित शाह ने भी यही बात दोहराई। एक सांसद ने बताया कि मोदी का स्पष्ट कहना था कि किसी भी स्थिति में राज्य सरकार के कामकाज को प्रभावित न किया जाए और न ही किसी अपराधी या गैरकानूनी चीज का पक्ष लें।












Click it and Unblock the Notifications