तहरीक ए तालिबान की धमकी के बाद श्री श्री रविशंकर ने कहा 'ऑल इज़ वेल'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान की तरफ से खत भेज कर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है। हालांकि रविशंकर ने सुरक्षा लेने से इंकार किया है।

Please don't panic. I don't need any security. All is well.
— Sri Sri Ravi Shankar (@SriSri) July 17, 2015 इसके बाद से गृह मंत्रालय ने कर्नाटक की पुलिस को उनकी सुरक्षा और मजबूत करने के लिए कहा है। सेंट्रल सिक्योरिटी एजेंसियों से अलर्ट मिलने के बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया। इस्लामाबाद के बानी गाला में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के सेंटर में कुछ समय पहले तोड़-फोड़ भी की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications