DNPA Conclave 2026: 'डीपफेक से भरोसे पर खतरा', अश्विनी वैष्णव ने क्यों कहा ऐसा? क्या है डीएनपीएल?
DNPA Conclave 2026: डिजिटल युग में न्यूज़ मीडिया की कैसी भूमिका होनी चाहिए और फेक न्यूज से कैसे बचा जाए इस बारे में विस्तार से चर्चा डीएनपीए में हुई है, आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन कॉन्क्लेव (DNPA Conclave 2026) में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 'यह ग्लोबल मीडिया इंडस्ट्री का अहम दौर है , हमें सही फैसले लेने, आम सहमति बनाने, सही ऑप्शन पेश करने और काम की सिफारिशें करने का समय आ गया है, जो भविष्य की पॉलिसी बनाने में मदद करेंगे।'
वैष्णव ने इस बात पर जोर दिया कि 'इंसानी समाज भरोसे पर बनी संस्थाओं पर टिका है। यह भरोसा परिवारों से शुरू होता है और सामाजिक पहचान, न्यायपालिका, मीडिया और विधायिका तक फैलता है।अलग-अलग संस्थाएं भरोसे के सिद्धांत पर काम करती हैं।'

'मीडिया ऑर्गनाइज़ेशन का मुख्य उद्देश कंटेट को बिना किसी पक्षपात के और पूर्वाग्रह से आगे बढ़ाना चाहिए लेकिन आजकल डीपफेक के जरिए फैलाए जा रही गलत जानकारी से दुनिया भर में लोगों के भरोसे की नींव ही खतरे में है।'
DNPA Conclave 2026: 'हर एरिया खतरों से जूझ रहा'
उन्होंने कहा कि 'हर क्षेत्र खतरों से जूझ रहा है। इस मामले में ऑनलाइन सुरक्षा बहुत जरूरी है, इसलिए सिंथेटिक रूप से तैयार किए गए सभी कंटेंट के लिए यूजर्स की सहमति अनिवार्य होनी चाहिए। टेक्नोलॉजी के तेजी से विकास ने बहुत बड़े पैमाने पर मैनिपुलेटेड कंटेंट को बनाने और फैलाने में मदद की है, हमें इससे लड़ने के लिए रणनीति तय करनी होगी क्योंकि डीपफेक, आपको ऐसी बातों पर यकीन दिला सकते हैं जो कभी हुई ही नहीं हैं।'
DNPA Conclave 2026: डीएनपीएल क्या है?
डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) भारत में एक लीडिंग इंडस्ट्री बॉडी है जो देश भर के जाने-माने मीडिया ऑर्गनाइज़ेशन की डिजिटल ब्रांच को रिप्रेजेंट करती है। यह एसोसिएशन भरोसेमंद पत्रकारिता को मज़बूत करने, नैतिक स्टैंडर्ड बनाए रखने और डिजिटल न्यूज़ इकोसिस्टम में लगातार ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कमिटेड है।
DNPA कॉन्क्लेव 2026: क्या है थीम?
इस साल की थीम है 'न्यूज़ का नया वर्ल्ड ऑर्डर: एक मज़बूत डिजिटल भविष्य के लिए प्लेबुक को फिर से लिखना' । यह कॉन्क्लेव मीडिया, टेक्नोलॉजी, पॉलिसी और बिजनेस में होने वाले खास बदलावों पर फोकस करता है। पब्लिशिंग इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और अलग-अलग एजेंसियों के सीनियर लीडर रेगुलेशन, बदलते मोनेटाइजेशन मॉडल, स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप और खबरों के भविष्य को बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर चर्चा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications