तमिलाडु और पुडुचेरी में सीटों का हुआ बंटवारा, इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी डीएमके और सहयोगी पार्टियां
नई दिल्ली: तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी डीएमक ने शुक्रवार को सहयोगियों गठबंधन के साथ लोकसभा सीटों के बंटवारे की लिस्ट जारी की। डीएमके प्रमुख स्टावलिन ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में तमिलाडु और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में उनकी पार्टी और सहयोगी पार्टियां किस-किस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने टीएनसीसी प्रमुख केएस अलागिरि और एमडीएमके के वाइको सहित गठबंधन के अन्य नेताओं की मौजदूगी में पार्टी मुख्यालय में सहयोगियों को आवंटित सीटों की सूची जारी की। स्टालिन ने उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 'धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन' का नाम भी दिया।
DMK Chief MK Stalin: Constituencies from where DMK will contest include Thoothukudi, Chennai South, Chennai Central, Kanchipuram, Nilgiris, Pollachi. MDMK -Erode. Congress from Krishnagiri, Trichy, Theni,Puducherry. CPM- Coimbatore and Madurai, CPI- Tirupur and Nagapattinam pic.twitter.com/L1xm3fPbSV
— ANI (@ANI) March 15, 2019
तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं। तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में एक सीट हैं। इन सभी सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। स्टालिन ने कहा कि डीएमके चेन्नई (उत्तरी), चेन्नई (दक्षिण), चेन्नई (मध्य), तूतीकोरिन और पोलाची सहित 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन में में कांग्रेस को बड़ा हिस्सा मिला है और वह राज्य में 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें शिवगंगा, तिरूचिरापल्ली और अरनी की सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस को पड़ोसी राज्य पुडुचेरी सीट भी दी गई है। सीपीआईएम को कोयम्बटूर और मदुरै सीटें मिली हैं। वहीं सीपीआई तिरूपुर तथा नागपट्टिनम (सुरक्षित) सीट पर चुनाव लड़ेगी। दलित आधार वाली वीसीके को विल्लुपुरम और चिदम्बरम (अजा) सीटें मिली हैं। वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके को इरोड संसदीय सीट दी गई है। स्टालिन ने बताया कि आईयूएमएल और केएमडीके क्रमश: रामनाथपुरम, नामक्कल से चुनाव लड़ेंगी और आईजेके पार्टी को पेराम्बलूर सीट दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications