अभिनेता और DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत का निधन, पार्टी ने कही थी कोरोना पॉजिटिव होने की बात

प्रसिद्ध एक्टर और तमिल नाडु के राजनेता विजयकांत का आज निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत का निधन चेन्नई में बीमारी के बाद हो गया।

उनकी पार्टी के अनुसार, अभिनेता और डीएमडीके के संस्थापक कैप्टन विजयकांत का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

Vijayakanth

मंगलवार को डीएमडीके ने कहा था कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस समय पार्टी ने कहा था कि विजयकांत स्वस्थ हैं और टेस्ट के बाद घर लौट आएंगे।

विजयकांत के सफर को फिल्म उद्योग में उनके सफर को लोगों द्वारा सफल करियर के रुप में चिह्नित किया गया है। उन्होंने 154 फिल्मों में अभिनय किया और उसके बाद राजनीति में प्रवेश किया।

यह भी देखें: 'पार्टी से निकाला तो कोरोना के वक्त हुआ 40,000 करोड़ का घोटाला बता दूंगा...', BJP विधायक की धमकी

विधायक के रूप में अपने पहले कार्यकाल में ही वह तमिल नाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बन गए, जिससे उन्हें प्रसिद्धि मिली। वह अपने अंदाज और फैन फॉलोइंग के दम पर रजनी और कमल हासन के दौर में तमिल फिल्मों में टिके रहे थे।

उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक करियर तब पीक पर था जब वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।

यह भी देखें: Sajid Khan Demise: मदर इंडिया के 'बिरजू' का हुआ निधन, 70 साल में एक्टर हारे कैंसर की जंग

उनकी बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच 15 दिसंबर को विजयकांत की पत्नी प्रेमलता विजयकांत ने डीएमडीके के महासचिव का पदभार संभाला था।

यह भी देखें: साल के आखिरी हफ्ते बहुत बड़ा समझौता ! भारत को हथियार बनाने में मदद करेगा रूस, पुतिन जैसा दोस्त कोई नहीं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+