'पार्टी से निकाला तो कोरोना के वक्त हुआ 40,000 करोड़ का घोटाला बता दूंगा...', BJP विधायक की धमकी
BJP MLA Basanagouda Patil: कर्नाटक में विजयपुरा के असंतुष्ट भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने एक बार फिर से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर हमला बोला। विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने आरोप लगाया है कि येदियुरप्पा ने कोरोना के दौरान 40,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है।
विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने धमकी देते हुए कहा कि, 'अगर मुझे पार्टी से निकाला गया तो मैं ये करोड़ों का घोटाला उजागर कर दूंगा। मैं उन लोगों को नाम सामने लाऊंगा, जिन्होंने पैसा लूटा है और कोई संपत्तियां अपने नाम की है। येदियुरप्पा सरकार के दौरान 40,000 करोड़ का घोटाला हुआ, उन्होंने हर मरीज के लिए 8-10 लाख रुपये का बिल बनाया था।'

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने कहा, ''उन्होंने (कर्नाटक में भाजपा सरकार) सब कुछ (कोविड के दौरान भारी भ्रष्टाचार) किया है। उन्हें मुझे एक नोटिस देने दीजिए और मुझे पार्टी से निकालने की कोशिश करने दीजिए, मैं उन्हें ऐसा बेनकाब करूंगा।'
विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने कहा, "एक मास्क की कीमत ₹45 है, मिस्टर येदियुरप्पा, आपकी सरकार ने कोविड के दौरान उनमें से प्रत्येक पर कितना खर्च किया? उन्होंने प्रत्येक मास्क की कीमत ₹485 रखी थी...।"
भाजपा विधायक ने कई बातों का लगाया आरोप
विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने कहा, "एक मास्क की कीमत ₹45 है, मिस्टर येदियुरप्पा, आपकी सरकार ने कोविड के दौरान उनमें से प्रत्येक पर कितना खर्च किया? उन्होंने प्रत्येक मास्क की कीमत ₹485 रखी थी...।"
उन्होंने कहा, "उन्होंने (भाजपा सरकार) कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में 10,000 बिस्तरों की व्यवस्था की है। इन बिस्तरों का किराया... याद रखें कि यह केवल किराए पर लिया गया था... अगर उन्होंने खरीदा होता तो दो बिस्तर खरीदे जा सकते थे। उन्होंने प्रति दिन किराये के रूप में 20,000 का भुगतान किया। सेलाइन स्टैंड वाली दो बेड 20,000 में खरीदी जा सकती थीं। क्या आप जानते हैं कि कोरोना के दौरान उन्होंने एक दिन में कितना खर्च किया?"
कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल बयान कोविड के समय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का सबूत है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था और दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा सरकार ने कोरोनो वायरस उपचार और नियंत्रण के नाम पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है।












Click it and Unblock the Notifications