नोएडा के DLF मॉल की छत गिरने का VIDEO वायरल, जानिए क्या है सच्चाई?
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों नोएडा के DLF मॉल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसकी छत गिरते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। साथ ही वीडियो को हादसे का नहीं बल्कि रेनोवेशन का बताया है। वीडियो के अलावा एक टूटे छत की भी फोटो वायरल हो रही है।

6 महीने मॉल बंद रहने का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप साफतौर पर धूल का गुबार उठते देख सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि मॉल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया है। जिस वजह से धूल हवा में उड़ रही है। कुछ लोगों ने मॉल के अंदर से तेज आवाजें सुनने का भी दावा किया है। एक ट्विटर यूजर के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉल के स्ट्रक्चर पर सवाल उठाए हैं। अब छत गिरने की वजह से मॉल कम से कम 6 महीने के लिए बंद रहेगा। वायरल हो रहा वीडियो सिर्फ 34 सेकेंड का ही है।
क्या कह रही पुलिस?
स्थानीय पुलिस के मुताबिक उनके पास 10-15 दिन से लोगों के फोन आ रहे हैं। जिसमें मॉल की छत गिरने की बात कही जा रही है, लेकिन ऐसा कुछ वहां पर हुआ नहीं है। वहीं मामले में मॉल प्रबंधन ने कहा कि उनके यहां मरम्मत का काम चल रहा है। जिस वजह से धूल का गुबार दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हुआ है, वो एक महीने पुराना है। मौजूदा वक्त में सरकार के सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन का पालन करने के लिए ये बदलाव किया जा रहा है। 6 महीने के लिए मॉल बंद होने की खबरों को भी खरीज कर दिया गया है।

धीरे-धीरे खुल रहे मॉल
दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मार्च में लॉकडाउन लागू कर दिया था। दो महीने पूर्ण लॉकडाउन के बाद 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस बीच मॉल को भी खोलने की इजाजत सरकार ने दे दी है। मॉल के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी कर रखी है, जिसके तहत वहां पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग को भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसी हिसाब से सभी मॉल संचलक अपने यहां कई बदलाव कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications