Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

91 साल के बिजनेसमैन केपी सिंह को हुआ प्यार, जानिए कौन हैं उनकी नई पार्टनर?

कुशाल पाल सिंह यानी केपी सिंह की इस उम्र में प्यार की खबरें अब तेजी से वायरल हो रही है। केपी सिंह रियल एस्टेट के टॉप रईस अरबपतियों में हैं।

DLF Groups Chairman Emeritus KP Singh fells in love at the age of 91

रियल स्टेट कंपनी ग्रुप के DLF एमेरिटस के चेयरमैन केपी सिंह को 91 साल की उम्र में फिर से प्यार हो गया है। केपी सिंह की पत्नी इंदिरा का 2018 में कैंसर के कारण निधन हो गया था।केपी सिंह की नई लाइफ पार्टनर का नाम शीना है। कुशाल पाल सिंह यानी केपी सिंह की इस उम्र में प्यार की खबरें अब तेजी से वायरल हो रही है। केपी सिंह रियल एस्टेट के टॉप रईस अरबपतियों में हैं।

''पत्नी की मौत के बाद डिप्रेश हो गया था''

''पत्नी की मौत के बाद डिप्रेश हो गया था''

सीएनबीसी टीवी-18 को दिए इंटरव्यू में केपी सिंह ने बताया कि, पत्नी की मौत के बाद शुरुआती दिनों में मैं अकेले हो गया था। मेरा और मेरी पत्नी का 65 साल पुराना रिश्ता था। केपी सिंह ने कहा, मेरा वैवाहिक जीवन बहुत ही शानदार रहा है। मेरी पत्नी मेरी पार्टनर ही नहीं दोस्त भी थी। हमारी कंपैटिबिलिटी अच्छी थी। हमने अपना बेस्ट दिया। लेकिन हम उस स्थिति में अकेले रह गए।

पत्नी के वादे को निभाया

पत्नी के वादे को निभाया

केपी सिंह ने बताया कि, 65 साल के बाद पार्टनर को खोने पर आप भी उदास हो जाओगे। जो आपको कंपनी के कामों को करने से रोकता है। कंपनी चलाने के लिए सकारात्मक और सक्रिय रहने की जरूरत है। जब आप किसी प्रियजन को खो देते हैं, तो यह आपको धीमा कर देता है। केपी सिंह ने बताया कि, मेरी पत्नी के निधन के छह महीने पहले, उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं जीवन से हार न मानूं। यही वजह थी कि उन्होंने एक्टिव मैनेजमेंट से खुद को अलग करने का फैसला लिया।

केपी सिंह ने अपनी नई पार्टनर को लेकर कही ये बात

केपी सिंह ने अपनी नई पार्टनर को लेकर कही ये बात

केपी सिंह ने बताया कि, उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास आगे बढ़ने के लिए एक जीवन है। उन्होंने मुझसे वादा करने के लिए कहा कि मैं जीवन से हार नहीं मानूंगा। मेरी पत्नी ने कहा कि यह जीवन कभी वापस नहीं आएगा। ये शब्द मुझे याद रहे। सिंह ने कहा कि, वह बहुत भाग्यशाली हैं कि मैं एक आकर्षक महिला से मिला, जो अब मेरी साथी हैं।

''वह हमेशा मुझे मोटिवेट करती हैं''

''वह हमेशा मुझे मोटिवेट करती हैं''

केपी सिंह ने अपने नए पार्टनर के बारे में बात करते हुए कहा कि, उनका नाम शीना है। वह अब मेरे जीवन के सबसे अच्छे लोगों में से हैं। वह बहुत ऊर्जावान हैं। दुनिया भर में उसके कई बेहतरीन दोस्त हैं, इसलिए मैं उनके साथ जाता हूं। वह हमेशा मुझे मोटिवेट करती हैं। जब भी मैं कमजोर महसूस करता हूं, वह मुझे ऊपर धकेलती है। वह मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं।

केपी सिंह दुनिया के 299वें सबसे रईस अरबपति

केपी सिंह दुनिया के 299वें सबसे रईस अरबपति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक केपी सिंह दुनिया के 299वें सबसे रईस अरबपति हैं। केपी सिंह की कुल दौलत 7.63 बिलियन डॉलर (लगभग 63200 करोड़ रुपये) है। उन्होंने 1961 में ससुर द्वारा शुरू की गई कंपनी डीएलएफ में शामिल होने के लिए वे सेना छोड़कर लंदन चल गए थे। केपी सिंह के कांग्रेस नेता राजीव गांधी के साथ काफी अच्छे रिश्ते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+