लिंगायत के मुद्दे पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, कांग्रेस ने की थी बड़ी गलती
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार में कांग्रेस के मंत्री डीके शिवकुमार ने लिंगायत के मुद्दे पर फैसले के पीछे पूर्व की सरकार की गलती को माना है। डीके शिवकुमार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को लिंगायतों के मुद्दे में दखल नहीं देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने कर्नाटक में बड़ी गलती की है और वे इससे इनकार नहीं करते हैं।

दशहरा सम्मेलन के मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से मानना है कि धर्म और जाति के मामले में किसी भी सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हमारी सरकार ने ये गलती की। चुनाव के दौरान बहुत से नेताओं ने बातें की लेकिन चुनाव परिणाम ये बताते हैं कि आखिर क्यों सरकारों को धर्म और जाति के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। अगर हमारी सरकार ने गलती की है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं, आप हमें माफ कर दीजिए।
इस दौरान उन्होंने कहा, 'यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं क्योंकि उनका धार्मिक संस्था में विश्वास है।' उन्होंने कहा कि हमें लिंगायत को बांटना नहीं चाहिए था, हमसे ये गलती हुई। शिवकुमार ने कहा कि ऐसी राजनीति के बाद आप मानवता का सम्मान नहीं सकते हैं। कांग्रेस द्वारा लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा दिए जाने के मुद्दे ने कर्नाटक की राजनीति में भूचाल ला दिया था।












Click it and Unblock the Notifications