कर्नाटक: डीके शिवकुमार का दावा, येदियुरप्पा ने निर्दलीय विधायक को किया हाईजैक
नई दिल्ली: कर्नाटक में सियासी संकट गहराता जा रहा है। कांग्रेस और जेडीएस के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी इस्तीफा दे दिया है। निर्दलीय विधायक नागेश कुमारस्वामी सरकार में मंत्री भी थी। उनके इस्तीफे को लेकर कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा पर निर्दलीय विधायक नागेश को हाईजैक करने का आरोप लगाया है।

डीके शिवकुमार का येदियुरप्पा पर आरोप
कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि अभी अभी, इस्तीफा देने वाले निर्दलीय विधायक नागेश जो कि मंत्री थे, उन्होंने मुझे फोन किया और कि बीएस येदियुरप्पा के पीए और बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। जब मैं एयरपोर्ट पहुँचा तब तक फ्लाइट निकल चुकी थी। वहीं इससे पहले बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने बहुमत खो दिया है। उन्होंने निर्दलीय विधायक नागेश के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि हम अपनी पार्टी में किसी को भी शामिल करने को तैयार हैं।
Karnataka Minister DK Shivakumar: Just now Mr Nagesh (Independent MLA who resigned as minister) called me and said that he has been hijacked by Mr Yeddyurappas' PA and BJP. By the time I reached airport the flight had left. pic.twitter.com/8GGvD76LTa
— ANI (@ANI) July 8, 2019
निर्दलीय विधायक का इस्तीफा
वहीं निर्दलीय निर्दलीय विधायक नागेश ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि व अपना समर्थन राज्य में नई बीजेपी को सरकार बनाने में देंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक में शासित जेडीएस-कांग्रेस सरकार 13 विधायकों और एक मंत्री के इस्तीफे के बाद अल्पमत में नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी कांग्रेस विधायकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना इस्तीफा वापस ले लें।












Click it and Unblock the Notifications