दिल्ली पहुंचे डीके, बोले- पार्टी मेरी मां है, मेरे इस्तीफे को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर करूंगा केस
कांग्रेस के मुख्यमंत्री के पद पर निर्णय लेने के लिए कांग्रेस के बुलावे पर डीके शिवकुमार दिल्ली पुहंच चुके हैं। उन्होंने कहा जो चैनल ये दिखा रहे कि वो पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है, उनके खिलाफ केस करेंगे।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री को लेकर जहां सस्पेंस बना हुआ है। परिणाम के तीन बाद मंगलवा तक कई बैठके हुई लेकिन अभी तक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा इसका फैसला नहीं सुनाया है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बंद कमरे में बैठक की और साफ किया कि वह जल्द से जल्द सीएम उम्मीदवार पर फैसला चाहते हैं।
वहीं इस सबके बीच कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार जो सीएम बनने की रेस में सिद्धारमैया के साथ शामिल हैं वो भी आलाकमान के बुलावे पर मंगलवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली में अपने सांसद भाई डीके सुरेश के घर से निकलते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने बयान दिया है।
डीके ने कहा अगर कोई चैनल रिपोर्ट कर रहा है कि मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं, तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि उनमें से कुछ रिपोर्ट कर रहे हैं कि मैं इस्तीफा दे दूंगा। पार्टी मेरी मां मेरी है, मैंने इस पार्टी का निर्माण किया है। कमान, मेरे विधायक, मेरी पार्टी है।
बता दें मंगलवार जो कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में उपस्थित थे। खड़गे के अब मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ बैठक करने की उम्मीद है।
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदार हैं और दोनों इसके लिए पैरवी कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने एक प्रस्ताव पारित कर खड़गे को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया। कांग्रेस आलाकमान इस बात पर अनिर्णीत रहा कि राज्य में शीर्ष पद किसे मिलेगा।
सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ने कर्नाटक में पार्टी की भारी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल सिद्धारमैया ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की, इस पर चुप्पी साधे रखी मुद्दे जबकि डी के शिवकुमार को उम्मीद है कि पार्टी के प्रति वफादारी रंग लाएगी। डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि अगर आलाकमान ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया और सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना दिया, तो भी वह पीठ में छुरा नहीं घोंपेंगे।
#WATCH | Delhi | "If any channel is reporting that I am resigning from the post, I will file a defamation case against them...Some of them are reporting that I will resign...My mother is my party, I built this party. My high command, my MLA, my party are there - 135," says… pic.twitter.com/egykzC1j4t
— ANI (@ANI) May 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications