Diwali-Chhath Train Booking 2025: कब से शुरू होगा दिवाली-छठ पूजा के लिए ट्रेन रिजर्वेशन? चेक करें तजा अपडेट

Diwali Chhath Train Booking 2025: दिवाली और छठ के वक्त बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सीट पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। हर साल लाखों लोग अपने गांव-घर लौटने के लिए हफ्तों पहले से टिकट की जुगाड़ में लग जाते हैं। प्लेटफॉर्म पर भीड़, स्टेशन पर गहमागहमी और बुकिंग काउंटर से लेकर IRCTC वेबसाइट तक एक ही सवाल-"टिकट मिला क्या?"

अगर आप भी इस बार त्योहार पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अब अलर्ट हो जाइए, क्योंकि रेलवे ने दिवाली और छठ की बुकिंग तारीखें तय कर दी हैं। सही तारीख पर बुकिंग शुरू होते ही रिजर्वेशन करा लेना ही आपके सफर को आरामदायक बना सकता है।

Diwali Chhath Train Booking 2025

रेलवे ने फिलहाल 13 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा के लिए रिजर्वेशन खोल दिया है। इसके बाद दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के लिए टिकट बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। त्योहारों में घर जाने वालों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि बुकिंग के पहले ही दिन सीटें भर जाती हैं।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के लिए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, फ्लाइट शेड्यूल भी हुआ चेंज, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

दिवाली और छठ की तारीखें

साल 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को और छठ पूजा 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ये दोनों त्योहार खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बेहद अहम हैं। इन दिनों लाखों लोग अपने गांव और शहर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ होती है।

कब से शुरू होगी बुकिंग

  • अभी रेलवे में अधिकतर ट्रेनों के लिए अग्रिम बुकिंग की अवधि 60 दिन है।
  • दिवाली (20 अक्टूबर) के लिए टिकट बुकिंग 21 अगस्त 2025 से शुरू होगी।
  • छठ (27 अक्टूबर) के लिए टिकट बुकिंग 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

यात्रियों को सलाह है कि जैसे ही बुकिंग खुले, तुरंत रिजर्वेशन करा लें, ताकि वेटिंग लिस्ट में न फंसें।

छठ पूजा की खासियत

छठ पूजा बिहार में आस्था का महापर्व कहा जाता है। इसमें सूर्य देव और छठी मइया की पूजा की जाती है। चार दिन चलने वाले इस त्योहार में लोग अपने घर के तालाब, गंगा घाट या
नजदीकी जलाशय पर अर्घ्य देते हैं। इस समय पूरे बिहार में त्योहार का खास माहौल रहता है, और बाहर रहने वाले लोग किसी भी हाल में घर लौटने की कोशिश करते हैं।

त्योहारों में टिकट की टेंशन

त्योहार के समय रेलवे स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है, लेकिन मांग इतनी ज्यादा होती है कि पहले दिन ही टिकट खत्म हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप दिवाली या छठ पर घर जाने की सोच रहे हैं, तो अगस्त के आखिर से ही अपनी बुकिंग पक्की कर लें।
ये भी पढ़ें: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार, कितना होगा किराया, आखिर कैसे बनेगा रेलवे के लिए गेमचेंजर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+