दिवाली पर डिमांड बढ़ते ही फ्लाइट टिकट के दाम छू रहे आसमान, जानें कहां का कितना है किराया ?
दिवाली पर डिमांड बढ़ते ही फ्लाइट टिकट के दाम छू रहे आसमान, जानें कहां का कितना है किराया ?
Diwali 2022 Flight Fare: इस साल दिवाली वीकेंड पर पड़ रही है जिस कारण फ्लाइट के टिकट की मांग बढ़ते ही दाम में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। अपने घर से दूर मेट्रो सिटी में बसे लोग दिवाली पर अपनों के साथ दिवाली मनाने के लिए पहुंच रहे हैं इस कारण हवाई टिकट की डिमांड अचानक से बढ़ गई। ऐसे में बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को घर वापस लौटने के लिए फ्लाइट टिकट के लिए बड़ा फटका लग रहा है।

टिकट मंहगे होने के बावजूद लोग खरीद रहे धड़ा-धड़ टिकट
मेट्रो शहरों से चलने वाली फ्लाइट का किराया लगभग दोगुना हो गया है। इस फील्ड के जानकारों का कहना है फ्लाइट टिकट की कीमतों में इतनी बढ़ोत्तरी होने के बाजवूद इस बढ़े दाम ने यात्रियों को नहीं रोका है और धड़ाधड़ बुकिंग होने के कारण अब फ्लाइट में कम ही सीटें शेष बची हैं।

मुंबई और दिल्ली के बीच दोगुना हुआ किराया
भारत के सबसे पॉपुलर मार्ग मुंबई और दिल्ली के बीच एक नॉन-स्टॉप राउंड ट्रिप में आमतौर पर फ्लाइट टिकट 12,000 रुपये का खर्च आता है, वहीं 24 अक्टूबर को दिवाली से पहले बुधवार को किराया 23,000 तक पहुंच गया।

दिल्ली से बेंगलुरु के लिए एकतरफा टिकट 25,500
21 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई के लिए एक तरफ टिकट बुधवार को 12,000 से 29,000 तक पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली से बेंगलुरु के लिए एक तरफ का टिकट 8,000 से 25,500 पहुंच चुका है। 22 अक्टूबर का किराया इन्हीं एयर रूट पर 12,000 - 19,500 रुपये और 7000 - 22,000 रुपये था।

दिल्ली और मुंबई के बीच किराए में 20-25 फीसदी बढ़ोत्तरी
कई ट्रैवल पोर्टल के मुताबिक अगले सप्ताह के मध्य तक टिकट की कीमतें अधिक हैं। इसकी वजह है कि दिवाली माना कर लोग अपने घर से वापसी करेंगे। EaseMyTrip के को- फाउंडर रिकांत पिट्टी ने कहा, "त्योहारों की भीड़ के कारण दिल्ली और मुंबई के बीच चलने वाली उड़ानों के किराए में 20-25 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।

छठ के चलते पटना की फ्लाइट का बढी डिमांड
मुंबई-दिल्ली के बाद बुधवार को दिल्ली और पटना और मुंबई और पटना के बीच की फ्लाइट का किराया अचानक से बहुत बढ़ गया। एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार पटना के टिकट की डिमांड बढ़ने के पीछे छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या को बताया। मालूम हो दिवाली के बाद 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा।21 से 31 अक्टूबर के बीच दिल्ली से पटना का राउंड ट्रिप गुरुवार को 25,000 रुपये पहुंच गई थी।

लोग घूमने के लिए बेताब हैं
ट्रैवल पोर्टल्स ने दावा किया कि पिछले साल की तुलना में इस साल 80-90 फीसदी की वृद्धि अधिक देखी गई है। लोग घूमने के लिए बेताब हैं। कीमतों में उछाल के बावजूद उड़ान बुकिंग में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को दिल्ली के लिए अधिकांश निर्धारित फ्लाइट पहले से ही लगभग सभी टिकट बुक थे। वहीं गुरुवार को दिल्ली से गोवा के लिए शनिवार को नॉन-स्टॉप उड़ान की कीमतें 8,200 से 27,000 तक थीं। एक ही दिन में मुंबई से गोवा के टिकट की कीमत 5,000 से 21,000 तक पहुंच गया है।

डिमांड बढ़ने के कारण बढ़ा एयर टिकट फेयर
Yatra.com के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत मलिक ने कहा कि प्रमुख मार्गों पर लगभग सभी उड़ानें पूरी तरह से बुक हैं। उन्होंने कहा इस साल त्योहारी सीजन में दो साल बाद यात्रा करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है। टिकट की मांग में वृद्धि ने सीधे हवाई किराए को प्रभावित किया है। दिल्ली-बेंगलुरु और दिल्ली जैसे रूटों पर 2019 की तुलना में कुछ मेट्रो मार्गों पर हवाई किराए में 16-18 फीसदी गिरावट आई है। वहीं 2021 की तुलना में लगभग 17-20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं गैर-मेट्रो शहर के मार्गों के एयर फेयर 2019 की तुलना में 26 प्रतिशत और 2021 की तुलना में 6-8 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications