क्या दिव्यांका त्रिपाठी तारक मेहता में दयाबेन का रोल करेंगी? एक्ट्रेस ने खुद बताया क्या है सच
क्या दिव्यांका त्रिपाठी तारक मेहता में दयाबेन का रोल करेंगी? एक्ट्रेस ने खुद बताया क्या है सच
मुंबई, 28 जून: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी के ग्यारहवें सीजन की शूटिंग खत्म कर दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से वापस मुंबई लौट आई है। खतरों के खिलाड़ी-11 जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। उनके वापसी के साथ ही उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब चर्चा चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर ये बात सामने आई की दिव्यांका त्रिपाठी पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाते नजर आएंगी। दावा किया गया कि दिव्यांका त्रिपाठी को तारक मेहता में दयाबेन का रोल करने का ऑफर मिला है। फिलहाल इस किरदार को दिशा वकानी निभा रही हैं। अब खबर सामने आई है कि दिव्यांका त्रिपाठी को तारक मेहता में काम करने का कोई ऑफर नहीं मिला था और ना ही एक्ट्रेस का इसके प्रति झुकाव है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया आखिर क्या है सच?
तारक मेहता में दयाबेन का किरादार निभाने को लेकर अब दिव्यांका त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ''इस तरह की जो भी अफवाहें चल रही हैं, जो गलत और बिना फैक्ट के चलाई जा रही है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक शानदार शो है, जिसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए एक्साइटेड हूं। मैं एक नए कॉन्सेप्ट, फ्रेश कंटेंट और नई चुनौती की तलाश में हूं।''

दयाबेन का रोल हुआ था ऑफर? ये अफवाह थी
दिव्यांका त्रिपाठी के बयान से अब साफ हो गया है कि तारक मेहता में दयाबेन का किरादार करने का ऑफर एक्ट्रेस को नहीं मिला था। ये सब बस एक अफवाह थी। असल में दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसलिए प्रोड्यूसर्स और डायरेक्ट शो की सफलता के लिए उनपर भरोसा करते हैं। हालांकि अब दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस के कंफ्यूजन को दूर कर दिया है।

दिव्यांका जल्द दिखेंगी खतरों के खिलाड़ी 11 में
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द की टीवी पर खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाई देंगी। शो के प्रोमो में दिव्यांका एक मगरमच्छ के बच्चे को अपने गोद में उठाए हुए दिखी हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग मई में शुरू हुई थी और इस हफ्ते की शुरुआत में पूरी हो गई है। खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रसारण जून के आखिरी हफ्ते में किया जाएगा।
इस शो में रियलिटी शो में नजर आने वाले अन्य लोगों में अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, निक्की तंबोली, अनुष्का सेन और राहुल वैद्य शामिल हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications