जिस होटल में दिव्या पाहुजा को मारी गई गोली, उसी के मालिक के साथ लिव इन में थी मॉडल, 3 महीने चला इश्क और फिर..
Divya Pahuja Case: गुरुग्राम की मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहूजा की 02 जनवरी को गुरुग्राम के होटल सिटी पॉइंट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब तक दिव्या का शव पुलिस को नहीं मिला है। इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं।
दिव्या पाहुजा की जिस गुरुग्राम के होटल सिटी पॉइंट के अंदर गोली मारकर हत्या की गई थी, उसी होटल के मालिक अभिजीत सिंह के साथ दिव्या पाहुजा लिव-इन-रिलेशनशिप में थी। जी हां, दिव्या पाहुजा और अभिजीत सिंह पिछले तीन महीने से रिलेशन में थे।

3 महीने से लिव इन पार्टनर के तौर रह रहे थे दिव्या और अभिजीत
मॉडल दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडौली एनकाउंटर केस में जेल में 7 साल बंद थी। दिव्या पाहुजा 25 जुलाई 2023 को जमानत पर जेल से बाहर निकली थीं। दिव्या जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के कहने पर होटल मालिक अभिजीत सिंह से मिली थी। इसके बाद दोनों का अफेयर चला और वो लिव-इन में रहने लगे।
3 महीने चला इश्क और फिर हआ खूनी खेल!
फिलहाल अभिजीत सिंह पुलिस की गिरफ्त में हैं। सीसीटीवी में 02 जनवरी की रात लगभग 11 बजे अभिजीत सिंह को दिव्या के शव को दो अन्य साथियों की मदद से घसीटते हुए देखा गया है।

गुरुग्राम डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह के मुताबिक, हत्या के आरोप अभिजीत सिंह ने छताछ में कई बातों का खुलासा किया है। उसने बताया कि मुंबई की जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से दिव्या ने ही उसकी बात कराई थी।
दिव्या कर रही थी होटल मालिक को ब्लैकमेल
अभिजीत सिंह का कहना है कि रिलेशन के दौरान ही दिव्या ने उनकी अश्लील वीडियो तस्वीरें मोबाइल में कैद कर ली थी। जिसके बाद दिव्या ने अभिजीत सिंह को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इसी बात से परेशान होकर अभिजीत सिंह ने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी।
गुरुग्राम डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि जिस बीएमडब्लयू कार से दिव्या के शव को ले जाया गया था, उस कार को पंजाब के पटियाला बस अड्डे से बरामद किया गया था लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला है। ये कार अभिजीत सिंह के एक दोस्त की है।












Click it and Unblock the Notifications