बढ़ते बागी भाजपा में, अब शांता कुमार ने किया बेचैन
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं लगता है। शत्रुध्न सिन्हा से लेकर कीर्ति आजाद और पूर्व गृह सचिव और अब सांसद आर के सिंह से लेकर शांता कुमार पार्टी के लिए लगातार परेशानी खड़े कर रहे हैं। पार्टी से अलग लाइन ले रहे हैं विभिन्न मसलों पर।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पार्टी नेतृत्व को बिबा बताए अपनी सैलरी और दूसरे भत्ते लेने से इंकार कर दिया। ये करीब एक लाख रुपये होती हैं। उन्होंने कहा कि वे उस दौर की सैलरी नहीं लेंगे, जब लोकसभा में काम ही नहीं हुआ। हिमाचल की कांगड़ा सीट से लोकसभा सांसद शांता कुमार ने उक्त फैसला लेते वक्त पार्टी को सूचित भी नहीं किया।
खड़ा किया बवाल
इससे पहले उन्होंने ये कहकर बवाल खड़ा कर दिया था कि व्यापमं घोटाला और ललितगेट की वजह से पार्टी का सिर शर्म से झुक गया है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि भाजपा नेतृत्व में संवाद की कमी हुई है। आपको याद होगा कि शांता कुमार ने इन दो मसलों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक पत्र भी लिखा था।
शॉटगन ने दिखाई भाजपा को आंख, 'कोई बिहारी अस्मिता को न छेड़े'
उसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे बात भी की थी। ये चिट्ठी 10 जुलाई को भेजी गई थी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी बिहार चुनाव तक अपने बागियों को झेलेगी। उसके बाद कसे जाएंगे बागी।













Click it and Unblock the Notifications