बर्खास्त BSF जवान तेज बहादुर यादव इस पार्टी में हुए शामिल, क्या लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
नई दिल्ली। बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव रविवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल हो गए। दिल्ली में जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में तेज बहादुर ने पार्टी का दामन थामा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तेज बहादुर यादव का जननायक जनता पार्टी में शामिल होना ये इशारा कर रहा है कि जल्द ही वो विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी कर सकते हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि तेज बहादुर को इस चुनाव में पार्टी कहां से चुनाव मैदान में उतारती है।

हरियाणा में चुनाव से ठीक पहले JJP में शामिल हुए तेज बहादुर
तेज बहादुर यादव उस समय सुर्खियों में आए थे जब साल 2017 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में उन्होंने सेना को जवानों में मिलने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद बीएसएफ कॉन्स्टेबल रहे तेज बहादुर यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद तेज बहादुर मई में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। समाजवादी पार्टी के टिकट पर गठबंधन (सपा-बसपा-आरएलडी) की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया था।

पीएम मोदी के खिलाफ भरा पर्चा लेकिन हो गया था रद्द
हालांकि, तेज बहादुर का पर्चा किन्ही वजहों से रद्द होने के बाद शालिनी यादव ने सपा की ओर से दावेदारी की थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ गया था। दूसरी ओर उम्मीदवारी रद्द होने के बाद तेज बहादुर यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तेज बहादुर यादव की वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उनका नामांकन पत्र रद्द किए जाने से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया था।
क्या हरियाणा चुनाव में करेंगे उम्मीदवारी?
हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद एक बार फिर से तेज बहादुर यादव चर्चा में आ गए। ऐसी खबरें भी आई कि तेज बहादुर यादव हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसी बीच रविवार को तेज बहादुर यादव ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का दामन थाम लिया। जेजेपी में शामिल होने के साथ ही चर्चा इस बात की है कि आखिर तेज बहादुर यादव को पार्टी कहां से चुनाव मैदान में उतारेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications