तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर

Recommended Video

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Dayaben aka Disha Vakani is OUT of the show | FilmiBeat

    नई दिल्ली। सब टीवी के जाने माने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कौन नहीं जानता। सीरियल का एक एक किरदार बेहद खास है। इसी में से एक दिशा वकानी का किरदार दयाबेन भी है। पिछले कुछ दिनों से मेटरनिटी लीव पर गईं दिशा को लेकर अब खबर मिली है कि वे शो में नहीं लौटेंगी। शो के मेकर्स लंबे समय से दिशा के लौटने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब वे और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं और वे इस किरदार के लिए किसी और की तलाश में जुट गए हैं।

    'कोई भी शो से बड़ा नहीं है'

    'कोई भी शो से बड़ा नहीं है'

    सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा- कोई शो से बड़ा नहीं होता है। मुझे अब नई दयाबेन की तलाश करनी पड़ेगी।तारक मेहता का उल्टा चश्मा नए चेहरे के साथ आगे बढ़ेगा क्योंकि दयाबेन के बिना शो की फैमिली अधूरी है। उन्होंने कहा कि हमने लंबे समय तक दिशा के लौटने का इंतजार किया।

     'हमेशा तो दिशा का इंतजार नहीं कर सकते न'

    'हमेशा तो दिशा का इंतजार नहीं कर सकते न'

    असित ने कहा- सारी कामकाजी महिलाएं अपने जीवन में प्रेग्नेंट होती हैं और इसके लिए मेटरनिटी ब्रेक पर भी जाती है। बच्चे को जन्म देकर कुछ समय में काम पर वापस आती हैं। लेकिन हम हमेशा तो उनका इंतजार नहीं कर सकते। हमने नई एक्ट्रेस के लिए तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी एक्ट्रेस को ढूंढ निकालना रातोंरात का काम नहीं। हमें एक महीने की कहानी कहानी का ट्रैक पहले से तैयार करना पड़ता है। हमने ऑडीशन शुरू कर दिया है। पता नहीं क्या होगा लेकिन शो के जरूर आगे बढ़ाउंगा।

    पहले आई दिशा की वापसी की खबर

    पहले आई दिशा की वापसी की खबर

    इससे पहले शो के नैरेटर शैलेश लोढ़ा के एक बयान के बाद दिशा के शो में लौटने को कंफर्म माना गया था। उन्होंने कहा था कि धैर्य का फल मीठा होता है लेकिन अब असित मोदी की बात से शो के फैंस निराश हो गए हैं। बता दें कि दिशा सितंबर 2017 से ही मेटरनिटी लीव पर हैं।

    यह भी पढ़ें- सानिया के बेटे संग फोटो शेयर कर परिणीति ने कहा- मैं खाला बन गई, लोग बोले बुर्का भी पहन लो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+