Bigg Boss 14: दिशा परमार की हुई बिग बॉस में एंट्री, राहुल वैद्य को kiss देकर शादी के लिए कहा हां, देखें Video
Bigg Boss 14: दिशा परमार की हुई बिग बॉस में एंट्री, राहुल वैद्य को kiss देकर शादी के लिए कहा हां, देखें Viral Video
Bigg Boss 14: Disha Parmar Enter Bigg Boss House for Rahul Vaidya: बिग बॉस 14 में आज राहुल वैद्य को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। वैलेंटाइन डे में 13 फरवरी को आज ''किस डे'' पर राहुल वैद्य से मिलने उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार पहुंचने वाली हैं। जी हां, कलर्स चैनल ने शनिवार की सुबह इसका प्रोमो वीडियो रिलीज किया है। जिसमें ये बताया गया है कि वीकेंड के वार के एपिसोड में आज बिग बॉस हाउस में राहुल वैद्य से मिलने उनकी मंगेतर दिशा परमार आने वाली है। ''किस डे'' राहुल वैद्य दिशा परमार को देखकर होश ही खो बैठे और भावुक भी हो गए। राहुल वैद्य दिशा परमार को बिग बॉस हाउस में से शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं। राहुल की मां ने भी बिग बॉस में आकर उनके और राहुल की शादी की तैयारियों की बात की थी।

राहुल वैद्य के लिए आया वैलेंटाइन डे का तोहफा
कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर कर लिखा है, ''राहुल वैद्य के लिए आया वैलेंटाइन डे का तोहफा, जब दिशा परमार की हुई बिग बॉस के घर में एंट्री।'' वीडियो में दिखता है कि राहुल वैद्य सहित बिग बॉस 14 के सारे सदस्य गार्डन एरिया में बैठे हुए रहते हैं। उसी वक्त घर में दिशा परमार कुछ अन्य गेस्ट के साथ एंट्री करती हैं। कोरोना की वजह से दिशा परमार एक ग्लॉस वॉल के पीछे ही रहती हैं।
दिशा को देख राहुल वैद्य एकदम चौंक जाते हैं और खुशी से भावुक हो जाते हैं। राहुल और दिशा के रोमांस को देखकर घरवाले भी बेहद इमोशनल हो गए थे।

दिशा ने कहा- 'इससे अच्छा दिन नहीं हो सकता था कि मैं यहां पर आऊं'
वीडियो में दिशा राहुल को इमोशनल होते देख कहती हैं, 'इससे अच्छा दिन और नहीं हो सकता था कि मैं यहां पर आऊं।' इसके बाद दोनों गॉलास वॉल के जरिए एक-दूसरे को लिप किस करते हैं।
बता दें कि फैमिली कनेक्शन के वक्त से ये बात चल रही थी कि दिशा परमार बिग बॉस हाउस में आएंगी। लेकिन फिर सिंगर तोशी सबरी राहुल वैद्य को सपोर्ट करने बिग बॉस हाउस में आए।

राहुल ने घुटने पर बैठकर दिशा को शादी के लिए किया प्रपोज
राहुल वैद्य ने दिशा को अपने सामने देखकर उन्हें घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया। राहुल वैद्य सारे घरवालों के सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए दिशा से पूछते हैं, दिशा विल यू मैरी मी? (दिशा क्या तुम मुझ से शादी करोगी?)
दिशा राहुल का प्रपोजल स्वीकार करते हुए कहती हैं, हां मैं तुमसे शादी करूंगी। इस दौरान yes लिखा हुआ दिशा एक प्लेकार्ड भी दिखाती हैं। राहुल वैद्य दिशा को फिर आई लव यू कहते हैं, जिसका दिशा जवाब देते हुए कहती हैं- आई लव यू ए लॉट।

राहुल और दिशा की शादी की हो रही है तैयारी
बिग बॉस -14 में राहुल वैद्य ने दिशा परमार के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। बिग बॉस के माध्यम से राहुल ने दिशा से इसका जवाब भी मांगा था। लेकिन दिशा परमार ने इसका जवाब चैनल के द्वारा नहीं भेजवाया था।
फैमिली वीक में जब राहुल वैद्य की मां उनसे मिलने आई थीं तो उन्होंने कहा था कि दिशा के परिवार वालों से हमने मुलाकात की है। राहुल की मां ने ये भी बताया था कि दोंने परिवार वालों ने मिलकर शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

राहुल वैद्य की हुई फिनाले में एंट्री!
इस बीच 'बिग बॉस 14' की खबर देने वाले फैन पेज 'द खबरी' ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि राहुल वैद्य फिनाले में पहुंच गए हैं। यानी राखी सांवत और निक्की तंबोली के बाद फिनाले में जाने वाले राहुल वैद्य तीसरे कंटेस्टेंट बने हैं।
रिपोर्ट की मानें फिनाले में जाने के लिए राहुल वैद्य और अली गोनी में एक मुकाबला होगा और इसको जीतकर राहुल वैद्य फिनाले में अपनी जगह बना लेंगे। वहीं खबर है कि देवोलीना भट्टाचार्य शो से आउट हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications