पूर्वी लद्दाख में गोगरा हाइट्स-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से हट रहे हैं चीन के सैनिक, सेना ने दी जानकारी
लेह, सितंबर 12। पूर्वी लद्दाख के गोगरा हाइट्स-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भारतीय सेना के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोगरा हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र से भारत और चीन की सेनाओं के हटने की प्रक्रिया जारी है।

अस्थाई बुनियादे ढांचे भी सीमा से हटाए गए
अधिकारियों ने बताया है कि इस पूरी प्रक्रिया के होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन अग्रिम पंक्ति के सैनिक पीछे जा चुके हैं। इसके अलावा वहां बनाए गए अस्थाई बुनियादी ढांचे को भी खत्म कर दिया गया है। आपको बता दें कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई 16वें दौर की सैन्य वार्ता के बाद यह प्रक्रिया चल रही है। इस वार्ता में सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को हल करने पर सहमति बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications