CIC ने जारी किया आदेश- विदेशी दौरे पर पीएम के साथ कौन-कौन जाता है? PMO को देनी होगी जानकारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेशी दौरों पर कौन-कौन जाता है, उनके कार्यालय (पीएमओ) को इसकी जानकारी देनी होगी। मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) आरके माथुर ने इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश दिया है। अपने निर्देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी विदेश यात्राओं पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम बताए जाएं। माथुर ने पीएमओ की ओर से 'राष्ट्रीय सुरक्षा' का हवाला देते हुए इस पर जताई गई आपत्ति को खारिज कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरके माथुर ने पीएमओ की राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर जानकारी नहीं देने की आपत्ति को खारिज कर दिया है। दो मामलों पर फैसला लेते हुए आरके माथुर ने हालांकि पीएमओ को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों और लोगों के नाम जाहिर न करने की छूट दी है। उन्होंने कहा, "आयोग का मानना है कि उन गैर सरकारी व्यक्तियों के नाम और सूची अपील करने वालों को दी जानी चाहिए जो प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर उनके साथ गए और उनका सुरक्षा के साथ कोई लेना-देना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि सूचना आयोग में नीरज शर्मा और अय्यूब अली ने पीएम के विदेशी दौरों पर उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम बताने की अपील की थी। उनकी प्रारंभिक अर्जी पर उचित जवाब नहीं मिला तो अंतिम अपीलीय प्राधिकार के चलते मामला केंद्रीय सूचना आयोग के पास आया।












Click it and Unblock the Notifications