एक्ट्रेस की गोद में बैठकर फोटो खिंचवाने पर ट्रोल हुए अनुराग कश्यप,वायरल हुई तस्वीर
Recommended Video

मुंबई। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर की वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। तस्वीर में अनुराग एक्ट्रेस की गोद में बैठे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया है। तस्वीर में उनकी साथ एक्ट्रेस तापसी तन्नू हैं, जिनकी गोद में बैठकर अनुराग कश्यप ने ये तस्वीर खिंचवाई है। दरअसल तस्वीर मजाकिया तरीके से ली गई हैं, लेकिन लोगों को अनुराग का ये तरीका पसंद नहीं आया।

एक्ट्रेस की गोद में बैठकर खिंचवाई तस्वीर
अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में तापसी लीड रोल में है। फिल्म की शुरुआती शूटिंग पंजाब में चल रही है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मस्ती के मूड में तापसी पन्नू की गोद में बैठकर तस्वीर खिंचवाई और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि 'ऐसा आप तब करते हैं जब एक्टर आपकी सीट ले लेते हैं। आपनी उम्र और तजुर्बे की भी परवाह नहीं करते'।

तापसी ने भी दिया मजेदार जबाव
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी जवाब दिया और लिखा कि जब डायरेक्टर आपकी पैरों की ताकत को टेस्ट करने की सोच ले। हालांकि साफ-साफ दिख रहा है कि दोनों ने मस्ती के मूड में इस पोज में तस्वीर खिंचवाई है, लेकिन लोगों को अनुराग कश्यप का ये तरीका पसंद नहीं आया।

ट्रोल हुए अनुराग
इस तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया। लोग उनकी तस्वीर पर मजेदार कमेंट करने लगे। karronn_srivastav नाम के यूजर ने लिखा कि कसम से ऐसा लग रहा है छोटी सी गिलहरी की गोद मे बड़ा भालू बैठा है।












Click it and Unblock the Notifications