डिंगलेश्वर स्वामी ने येदियुरप्पा के इस्तीफे पर जताई नाराजगी, कहा- कर्नाटक बीजेपी उनके आंसूओं में बह जाएगी
बेंगलुरु, जुलाई 26। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने वाले दिन इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया। इस बीच येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर बालेहोसुर मठ के डिंगलेश्वर स्वामी ने कहा है कि उन्होंने (येदियुरप्पा) अपने दर्द को छिपाकर इस्तीफा दिया है, उनका इस्तीफा किसी समस्या का समाधान नहीं है, बीजेपी हाईकमान को अपने फैसले को लेकर फिर से पुनर्विचार करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो येदियुरप्पा के आंसूओं में कर्नाटक बीजेपी बह जाएगी।

कल भी डिंगलेश्वर स्वामी ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि डिंगलेश्वर स्वामी ने एक दिन पहले भी येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों के बीच ये कहा था कि बीजेपी को कोई समाधान निकालना चाहिए, लेकिन येदियुरप्पा को राज्य में नहीं बदला जाए। उन्होंने कहा था कि अगर येदियुरप्पा को हटाया गया तो कर्नाटक को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि डिंगलेश्वर स्वामी उन संतों में से एक हैं, जिन्होंने येदियुरप्पा का समर्थन किया है।
कर्नाटक में अगले दो दिन के अंदर होगा नए सीएम का ऐलान
Recommended Video
आपको बता दें कि सोमवार को बीएस येदियुरप्पा ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने के मौके पर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उनकी आंखू में आंसू भी आ गए थे। कर्नाटक में अब अगले दो दिन के अंदर नए सीएम की घोषणा की जाएगी। नए सीएम को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक का पर्यवेक्षक बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications