Dinesh Lal Yadav Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं दिनेश लाल यादव, जानें कितनी है एक महीने की कमाई?

Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिर से आजमगढ़ से टिकट दिया है। दिनेश लाल यादव के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth

3 अप्रैल 2019 को भाजपा ने उन्हें आज़मगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि उस चुनाव में वह अखिलेश यादव से हार गए थे।

फिर से 2022 में आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में वह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े और सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 8,700 वोटों से हराया।

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वो एक्टिंग के साथ-साथ गायक और टेलीविजन एंकर भी हैं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।

Dinesh Lal Yadav (Nirahua) Assets & Liabilities: दिनेश लाल यादव की संपत्ति?

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक दिनेश लाल यादव 6 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
  • दिनेश लाल यादव के पास 55 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं।
  • दिनेश लाल यादव के पास 1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं 15 लाख की गैर कृषि भूमि और गोरखपुर में 45 लाख रुपये का एक फ्लैट है।
Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth
  • दिनेश लाल यादव का मुंबई के अंधेरी में एक फ्लैट भी है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई गई है।
  • दिनेश लाल यादव के पास लग्जरी कार रेंज रोवर है। इतना ही नहीं, उनके पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और एक बाइक है। इन तीनों गाड़ियों की कीमत 55 लाख रुपये के आसपास है।
  • दिनेश लाल यादव के पास 16 लाख के सोने और चांदी के गहने हैं।
  • दिनेश लाल यादव के बैंक अकाउंट में 4 लाख कैश है। उन्होंने 1.5 लाख रुपये बॉन्ड और शेयर में निवेश किया है। इसके अलावा उन्होंने 7 लाख की एक बीमा पॉलिसी और 1 लाख कीमत का एक जनरेटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+