बहू डिंपल यादव के भरोसे उत्तराखंड की जंग जीतेंगे 'नेताजी'
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव उत्तराखंड की जंग जीतने की तैयारी में जुट गई हैं। दरअसल सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव डिंपल यादव को उत्तराखंड मे बतौर सीएम पेश करने की प्लानिंग तैयार कर रहे हैं।

सपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान की माने तो पार्टी की राज्य इकाई इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित करके अपने केंद्रीय नेतृत्व को भेज चुकी है जिस पर जल्द ही अंतिम फैसला आने की उम्मीद है। पार्टी चाहती है कि सपा की कोर कमेटी की बैठक में डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया जाए।
पार्टी सूत्रों की माने तो खुद मुलायम सिंह भी इस बात को लेकर काफी गंभीर है। डिंपल यादव की बढ़ रही प्रसिद्धि और उनकी सादगी ने लोगों में उनकी अच्छी छवि पेश की है। ऐसे में पार्टी उनकी इस छवि को वोटों में भुनाने की कोशिश कर रही है। खास बात ये बी है नेताजी की बहू डिंपल यादव मूल रुप से उत्तराखंड की है। डिंपल उत्तराखंड में पौडी जिले के कोटद्वार में जन्मीं और पली-बढी हैं।ऐसे में पार्टी को ये उम्मीद है कि उत्तराखंड के लोग उन्हें अपनाने में देर नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications